

दरभंगा में SBI से ₹33 लाख की चोरी! पल्सर गिरोह गिरफ्तार, 4 जिलों में फैला नेटवर्क। CCTV से पकड़ाया ₹33 लाख चोरी का मास्टरमाइंड! दरभंगा से समस्तीपुर तक फैला गैंग। SBI ग्राहक के डिक्की से ₹33 लाख चोरी!
दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बड़ी कामयाबी
दरभंगा पुलिस ने दबोचा पूरा गैंग, बाइक-रुपया बरामद। पल्सर बाइक से ₹33 लाख की चोरी! पूर्व में जेल जा चुके थे आरोपी, दरभंगा से समस्तीपुर तक छापेमारी। दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ₹33 लाख की चोरी में शामिल 4 आरोपी गिरफ्तार। दरभंगा पुलिस ने पल्सर गैंग को किया गिरफ्तार! ₹33 लाख चोरी की वारदात का खुलासा, मोबाइल-बाइक जब्त।@प्रभास रंजन, दरभंगा,देशज टाइम्स।
दरभंगा में बैंक से पीछा कर डिक्की से 33 लाख की चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार
दरभंगा, देशज टाइम्स/विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में बैंक से बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। वैज्ञानिक अनुसंधान और CCTV फुटेज के आधार पर चार शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक, नगद राशि, मोबाइल एवं अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
बैंक से पैसे निकालते ही पीछा, फिर डिक्की से 33 लाख की चोरी
मामला 13 मई 2025 का है, जब वादी बनारसी कुमार चौपाल, निवासी गठुली, थाना केवटी ने स्टेट बैंक कैदराबाद शाखा से ₹33 लाख रुपये निकाले थे। बैंक से निकलने के बाद रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने पीछा कर वादी की डिक्की से रुपये चुरा लिए।
CCTV फुटेज से अपराधियों तक पहुंची पुलिस
थाना कांड संख्या 107/25 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी थी। CCTV फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और छापामारी के जरिए मुख्य आरोपी अनिल पांडेय को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त काली पल्सर बाइक और ₹10,400 नकद बरामद हुए। पूछताछ और फुटेज दिखाने के बाद अन्य तीन अपराधियों रौशन कुमार, रोहित कुमार और कोहिनूर कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।
पूर्व में भी पकड़ाए जा चुके हैं मुख्य आरोपी
आरोपी अनिल पांडेय और रोहित कुमार पूर्व में SBI खजौली शाखा से पैसे निकालने वाली महिला का झोला बदलने के प्रयास में गिरफ्तार हो चुके हैं। उनके खिलाफ खजौली थाना कांड संख्या 229/23, धारा 379 IPC में मामला दर्ज है।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान:
| क्रम | नाम | पता |
|---|---|---|
| 1 | अनिल पांडेय | पिता- बिरबल पांडेय, नयाघरारी बेला शंकर, थाना वि.वि., दरभंगा |
| 2 | रौशन कुमार | पिता- छोटे तिवारी, झिल्ली चौक, थाना मथुरापुर, समस्तीपुर |
| 3 | रोहित कुमार | पिता- विजय तिवारी, धर्मपुर, थाना मुफस्सिल, समस्तीपुर |
| 4 | कोहिनूर कुमार | पिता- विजय तिवारी, धर्मपुर, थाना मुफस्सिल, समस्तीपुर |
बरामद सामग्री:
काली रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (BR 07 BH 7528)। ₹10,400 नकद राशि। 6 एंड्रॉइड मोबाइल और 2 कीपैड फोन। चोरी के पैसे से खरीदी गई एक अन्य पल्सर मोटरसाइकिल।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी:
पुअनि अशोक कुमार, पुअनि मनीष कुमार, प्रपुअनि धीरेन्द्र कुमार गुप्ता, पुअनि नरेंद्र कुमार अरुण, तकनीकी शाखा के अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे, जो 13 मई को SBI से निकाले गए ₹33 लाख की बड़ी चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। निसंदेह, इस गिरफ्तारी से दरभंगा में अपराध पर लगाम लगेगा।








