spot_img

Darbhanga के एक ही परिवार के 4 लोगों की Delhi में जिंदा जलकर मौत, उदास पड़ी है खिलौने की दुनिया

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga के एक ही परिवार के 4 लोगों की Delhi में जिंदा जलकर मौत से दरभंगा सिहर उठा है जहां खिलौने की दुनिया उदास पड़ गई है। दरभंगा के एक ही परिवार के चार लोगों की दिल्ली में मौत हो गई है। दिल्ली में रहकर यह परिवार खिलौना का फैक्ट्री चलाता था। बताया जाता है कि तीन महीनें पहले ही शादी हुई थी जहां आज मातम पसरा है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिले के फेकला थाना क्षेत्र के कुसोथर गांव निवासी सियालाल साह के पुत्र और पुत्रवधु सहित चार लोगों की मौत दिल्ली के सरोजनी नगर में हो गई है। जानकारी के अनुसार सियालाल साह के तीन पुत्र सहित पूरा परिवार दिल्ली में रहकर बच्चों के खिलौना बनाने की फैक्ट्री चलाया करता है।

- Advertisement -

बीती दिन इनके किराए के इमारत में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान दम घुटने के कारण मनोज कुमार और उनकी पत्नी पत्नी सुमन सहित दो भतीजी श्रुति कुमारी और निहारिका कुमारी की मौत मौके पर हो गई, जबकि उनके भाई राकेश साह उनकी पत्नी बेबी कुमारी और नंदलाल साह को गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News देर से मगर कुशेश्वरनाथ मंदिर प्रबंधन का बड़ा फैसला|पंडों को अब मिलेगा ID कार्ड! महिला श्रद्धालुओं के लिए बड़ा फैसला

बतादें मृतक मनोज और सुमन की शादी पिछले साल 17 दिसंबर को हुई थी। पांच वर्षीय सृष्टि और साढ़े तीन वर्षीय सुजाता के घर में चाची सुमन के आने से काफी खुशी थी। वे अपनी मां की बजाय चाची के पास ही ज्यादा रहती थीं। सुमन का परिवार रानी गार्डन इलाके का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें:  CISF कैंप में खूनी खेल: बिहार के जवान ने अपने ही 4 साथियों को भूना, मच गया हड़कंप!

घटना की सूचना मिलते ही सियालखन साह व उसकी पत्नी गोरकी देवी दहाड़ मारकर रोने लगे। किसी तरह स्थानीय लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उसके बाद वे दोनों ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। आज दोपहर तक उनके दिल्ली पहुँचने की उम्मीद है।

कुसोथर पंचायत के मुखिया बसन्त कुमार झा ने बताया कि सियालखन साह व उनकी पत्नी भी होली के बाद नई बहू को देखने के लिए जाने वाले थे। हालांकि इससे पहले ही पुत्र मनोज साह व उसकी नई वधू सुमन देवी की मौत हो गई। घटना की चर्चा पूरे गांव में हो रही है। इस घटना के बारे में जनकर गांव के लोग अवाक हैं। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports