back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

दरभंगा के बहेड़ी में दिनदहाड़ जमकर फायरिंग, 4 लोगों को मारी गोली, 2 की मौके पर मौत, 2 की हालत नाजुक, कई खोखे बरामद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात हुई है। चार लोगों को गोली मारी गई है।दिनदहाड़े चार लोगों को गोली मारी गई है। चार में से दो की मौके पर ही मौत हो गई है। दो गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक के पास यह वारदात हुई है। मौके पर एसएसपी अवकाश कुमार पहुंच चुके हैं। उन्होंने कमान संभाल ली है। सबसे पहले पढ़िए एसएसपी अवकाश कुमार ने  ने दो लोगों की मौत होने की पुष्टि करते क्या कहा है….

- Advertisement -

एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि, बहेड़ी निमेठी चौक पर गोलीबारी हुई है, दो लोगों की बॉडी मिली है। दो जख्मी हैं। सभी जख्मियों को अस्पताल भेजा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर में Shiv Vivah की धूम, भव्य झांकी और जयकारों से गलमा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि,घटनास्थल और जब्त गाड़ी की जांच के लिए एसएफएल की टीम बुलाई गई है। अभी कुछ कह पाना मुश्किल है।

दस बारह खोखे मिले हैं। फायरिंग यहां से कुछ दूर हटकर हुई है। एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि,वहां भी एसएफएल की टीम जाएगी। हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।

वहीं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां के हरहच्चा आरा मिल के निकट तीन मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधियों ने एक टाटा सफारी पर लगातार बीस से पचीस राउंड फायरिंग की है। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है।

वहीं, बॉडीगार्ड की हालत गंभीर है। वहीं, चालक के जांघ में गोली लगी है। उक्त गाड़ी पर सवार सभी को गोली लगी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahashivratri: बिरौल में शिव भक्तों का सैलाब, देवकुली धाम में एक लाख से अधिक ने किया जलाभिषेक

बताया जा रहा है कि उक्त सफारी पर ओझोल गांव के अनिल सिंह एवं उसका भतीजा मनीष सिंह एक बॉडीगार्ड समेत चालक गाड़ी चला रहा था।

गाड़ी पर सवार चारों लोंगों को गोली लगी है। स्थानीय सूत्र बताते है कि ओझोल गांव निवासी अनिल सिंह एवं उसका भतीजा मनीष सिंह की मौत गोली लगने से घटना स्थल पर ही हो गई है।

वहीं, बॉडीगार्ड को गोली लगी है जिसकी सांसें थम थम कर चल रही है। वहीं, चालक के पैर में गोली है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष खुद घटना स्थल पर पहुंचकर लाश एवं जख्मी को कब्जे में लेकर सभी को डीएमसीएच भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Board 10th Exam: बेनीपुर में परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू, मोबाइल-स्मार्ट वॉच पर पाबंदी, जान लें ये सख्त नियम

अपराधियों को पकड़ने के लिये कई जगहों पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई है। वहीं सड़क किनारे लगे सीसीटीवी की खोज पुलिस कर रही है।

एफएसएल की टीम को भी सूचित किया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि अनिल सिंह नगर निगम का कर्मचारी था एवं भू माफिया भी है। पुलिस का कहना है इसके विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। इस हत्याकांड के पीछे के आपसी वर्चस्व बताया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

India vs Pakistan T20 World Cup: कोलंबो में पाक की घातक गेंदबाजी से भारत संकट में, आधी टीम पवेलियन लौटी!

India vs Pakistan T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले का...

हिटमैन रोहित शर्मा का जलवा: भारत-पाक मुकाबले में पत्नी संग भरा टीम इंडिया में जोश

Rohit Sharma: क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होते हैं,...

Darbhanga News: Chirag Paswan पहुंचे संजय सरावगी के घर, शोक में डूबे परिवार को बंधाया ढांढस, कही ये बड़ी बात

Chirag Paswan: सियासत की धूप-छांव अपनी जगह, लेकिन दुःख की बदली में रिश्तों की...

आ रही है नई Tata Punch EV: 593KM की धुआंधार रेंज के साथ

Tata Punch EV: अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक एसयूवी की तलाश में हैं जो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें