back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

दरभंगा के बिरौल में अपराधियों पर नकेल की ब्लूप्रिंट, 4 थाना और 2 ओपी प्रभारियों को मिला टास्क

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। पुलिस के गुंडा पंजी में दर्ज नामों के व्यक्ति को प्रति दिन थाना में बुला कर उसका परेड करायें, क्षेत्र के असामाजिक तत्वों की पहचान चौकीदार से करने तथा गलत अफवाह फैला कर समाज में विधि व्यवस्था भंग कराने वाले लोगों की सूची तैयार करें।

- Advertisement -

अनुमंडल के सीमावर्ती थाना क्षेत्र को सील कर आने जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखें, उक्त निर्देश एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने अपराध गोष्ठी के दौरान उपस्थित सभी 4 थाना व 2 ओपी प्रभारियों को दिये।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में बिजली संकट! मंगलवार को 6 घंटे तक बत्ती रहेगी गुल, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय मे आयोजित अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ ने थाना में लंबित मामलों को जल्द निष्पादन करने के साथ ही फरार चल रहे अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी करें,साथ ही जेल से जमानत पर छूटे अपराधकर्मियों एवं उसके समूह के गतिविधि पर करीबी नजर रखें।

रात्री में बेवजह सड़क पर मटरगश्ती कर रहे व्यक्ति से सघन पूछताछ करें। उन्होंने वाहनों की जांच एवं गश्ती के दौरान पुलिस पदाधिकारियों से अपने कार्य के प्रति संवेदनशील रहने को कहा। शराब माफियाओं के ठिकानों पर छापामारी करने एवं होम डिलीवरी करने वालों की सूची तैयार कर उसके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश एएलटीएफ के पदाधिकारी को दिये।
एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि आप अपने कार्य क्षेत्र के चौक चौराहे पर अवस्थित विभिन्न तरह के गुमटी व दुकानों पर बेवजह अड्डा बाजी करने वाले वैसे तत्वों का पूर्व और वर्तमान इतिहास इकट्ठा कर चौकीदार से सत्यापन करें।
इस क्रम मे संदिग्ध पाये जाने वाले वैसे लोगों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करें। अपराध गोष्ठी में सर्किल पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार राम के अलावा एस आई अमित कुमार, एस एन सारंग, अजीत कुमार,राजनंदन कुमार,श्याम कुमार मेहता,असगर इमाम सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Chandra Grahan 2026: जानिए साल के पहले चंद्र ग्रहण की तिथि, समय और प्रभाव

Chandra Grahan 2026: ब्रह्मांड की अद्भुत लीलाओं में से एक चंद्र ग्रहण का ज्योतिष...

कर्नाटक के स्कूलों में मोबाइल फोन बैन इन स्कूल्स: छात्रों के भविष्य के लिए अहम फैसला

मोबाइल फोन बैन इन स्कूल्स: कर्नाटक के स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर...

निसान मैग्नाइट: अब बिना डाउनपेमेंट और कम ब्याज पर होगी आपकी!

Nissan Magnite: निसान मैग्नाइट पर मिल रहे ऑफर्स ने ग्राहकों के लिए एक शानदार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें