spot_img

Darbhanga Mandalkara Chhath Puja…। Darbhanga मंडलकारा में बंद 42 कैदी करेंगे छठ पूजा…भव्यता और आध्यात्म से जीवन शैली में घुलेगा आस्था का मिठास

है मंडलकारा में आस्था के महापर्व मनाने की भव्य तैयारी, जेल अधीक्षक स्नेह लता का स्नेह और डीएम राजीव रौशन की रौशन व्यवस्था के बीच आस्था के बने तालाबों में डूबकी लगाएंगें 20 पुरूष और 22 महिला बंदी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। दरभंगा का मंडलकारा छठ की आस्था में डूबकी लगाएगा। महापर्व का साक्षी बनेगा। छठि मइया की अराधना के साथ संपूर्ण जीवन के आध्यात्म को बदलने की कामना (42 prisoners lodged in Darbhanga Mandalkara will perform Chhath Puja) करेगा।

- Advertisement -

क्योंकि, मंडलकारा में बंद 42 कैदी इसबार छठ करने जा रहे हैं। खुशी की बात यह, जेल प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। यानि, दरभंगा में लोक आस्था का महापर्व का गवाह इसबार दरभंगा मंडलकारा भी बनने जा रहा है। जहां बंद 42 कैदी भी इसबार छठ यानि दिनानाथ की पूजा-अचर्ना में अपना सब कुछ त्याग देगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इसकी तैयारी जेल प्रशासन की ओर से की गई है। दरभंगा मंडल कारा में इस वक्त कुल 875 कैदी बंद हैं। इसमे कुल 42 कैदी इस वर्ष लोक आस्था का महापर्व छठ कर रहे हैं। इसमें कुल 20 पुरुष व 22 महिला कैदी शामिल हैं जो इस वर्ष जेल में छठ कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News मनीगाछी में पुलिस टीम पर हमला! अब शराब माफियाओं की खैर नहीं, पूरे इलाके में हाई अलर्ट, SDPO ने दिए सख्त निर्देश

आज से शुरू हो रहे इस महापर्व के मौके कुल 42 कैदियों ने नहाय खाय के साथ व्रत की सुरुआत कर दी है। जेल प्रशासन की तरफ से जेल के भीतर में दो तालाब बनाये गए है। जिसमे एक तालाब में महिला कैदी भगवान भास्कर को अर्घ देंगे तो दूसरे तालाब में पुरुष कैदी करेंगे छठ व्रत की पूजा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime चोरी का दावा निकला झूठा! सड़क पर गिरे 1.31 लाख रुपये ग्रामीणों ने लौटाए, पुलिस भी हैरान

जिला प्रशासन की तरफ से सभी व्रत करने वालो के लिए नए कपड़े की व्यवस्था की गई है वही कल 18 नवम्बर को खरना के पूजन की भी तैयारी जेल प्रशासन की ओर से की जा रही है। यह शानदार पहल है। इसके लिए जेल और जिला प्रशासन को बहुत बधाई है।

इस संबंध में जेल अधीक्षक स्नेह लता ने कहा कि जेल में 42 कैदियों की ओर से छठ पर्व किया जा रहा है। आज सभी व्रत करने वाले कैदियों ने नहाय खाय से छठ पर्व की शुरुआत की है। कल ये सभी खरना का व्रत करेंगे जिसकी तैयारी कर ली गई है। सभी महिला पुरुष व्रत करने वालो के लिए अलग अलग तालाब बनाये गए हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार की सुरक्षा और आपदा तैयारी में बड़ा कदम! वायुसेना-सरकार की ऐतिहासिक बैठक, बिहटा एयरपोर्ट पर अहम फैसला | पढ़िए -राज्यपाल सैयद अता हसनैन से एयर कमांडिंग-इन-चीफ तरुण चौधरी की मुलाकात

इस संबंध डीएम राजीव रोशन ने बताया कि अभी मंडल कारा दरभंगा में कुल 875 बंदी है। इसमें 42 बंदी लोक आस्था का महापर्व छठ इस वर्ष कर रहे हैं। इस वर्ष कुल 20 पुरुष बंदी व 22 महिला बंदी छठ व्रत कर रहे हैं। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।

जेल के अंदर दो अलग अलग तालाबों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में लोग सुरक्षित तरीके से छठ पर्व को मनाएं। आमलोगों की सुरक्षा के दृष्टि कोण से तालाबों और नदियों में नौकायन पर प्रतिबंध लगा दी गई है। वहीं छठ व्रतियों की सुरक्षा के लिए नदी और तालाबों में गोताखोर को रखा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Airport दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल: DM Kaushal ने दी डेडलाइन, निर्माण में अब नहीं चलेगी ‘सुस्ती’!

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने खुद मोर्चा संभाला है। उन्होंने अधिकारियों को स #DarbhangaAirport,#BiharInfrastructure,#DMKausalKumar

दरभंगा में बड़ा ऐलान: स्कूलों के पास 500 मीटर तक ‘ड्रग्स मुक्त क्षेत्र’, अब खैर नहीं!

Bihar Drugs Control: दरभंगा में ड्रग्स के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर दायरे को 'ड्रग्स मुक्त क्षेत्र' बनाने का आदेश #DarbhangaNews,#BiharDrugsControl,#NCORDMeeting

Darbhanga accident सहरसा मेला से लौट रहे -कोसी बांध पर काल बनी रफ्तार! दरभंगा में बोलेरो खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 जिंदगी...

Darbhanga accident: दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बोलेरो कोसी बांध से नीचे गहरे गड्ढे में पलट गई, जिससे सहरसा के 2 लोगों की मौत हो गई और 3 गंभ #DarbhangaAccident,#BiharNews,#RoadSafety

Darbhanga News जाले में आपकी जमीन पर किसी ने कर लिया कब्जा? गुलजार अंसारी ने उठाया ये कदम, पुलिस से मांगी मदद!

Jale Land Dispute: जाले नगर परिषद क्षेत्र में गुलजार अंसारी ने अपनी जमीन पर जबरन कब्जे और अवैध निर्माण का आरोप लगाया है। उन्होंने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर जांच, जमीन खाली कराने और #JaleNews,#BiharLandDispute,#PoliceAction