back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Darbhanga के घनश्यामपुर में बैंक से कैश लेकर लौट रहे दो लोगों से 49+40 हजार की लूट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

घनश्यामपुर, देशज टाइम्स। अपराधियों के हौंसलें बुलंद हैं। मनीगाछी में थाना क्षेत्र के बलौर स्टेडियम के पास हिंदुस्तान लिवर लिमिटेड एजेंसी के कर्मी से दो बाइक सवार अपराधियों ने 11 लाख रुपए लूट लिए (49+40 thousand rupees looted from two people in Ghanshyampur) थे।

- Advertisement -

पीड़ित एजेंसी का कर्मी मनीगाछी स्थित एसबीआई बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे। वहीं, ताजा लूट की वारदात गलमा निवासी राजेंद्र पोद्वार के साथ हुई है। जहां अपराधियों ने बाइक की डिक्की तोड़ कर 49 हजार लेकर फरार हो गए हैं। वहीं, पैदल जा रहे एक व्यक्ति से 40 हजार कैश से भरे झोले को लेकर अपराधी फरार हो गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में बैंक से कैश निकासी कर घर लौट रहे लोगों को अपराधी टारगेट कर रहे हैं। मामला थाना क्षेत्र के गलमा गांव का है जहां के निवासी राजेंद्र पोद्दार की बाइक की डिक्की तोड़ कर अपराधियों ने 49 हजार रुपया लेकर फरार हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bihar Board Matric Exam: तीसरे दिन भी नकल पर चली नकेल, SDO की चेतावनी से मचा हड़कंप, जानें कितने छात्र रहे अनुपस्थित

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र पोद्दार एसबीआई घनश्यामपुर की शाखा से 49 हजार रुपया निकासी कर अपनी बाइक की डिक्की में रख कर अपने घर लौट रहे थे। पाली बाजार में एक दुकान से ताला खरीदने लगे इसी बीच दो बाइक से पहुंचे चार अपराधियों में से एक ने डिक्की तोड़ कर 49 हजार रुपये उड़ा लिए।

एक दूसरी घटना में एसबीआई घनश्यामपुर शाखा से तुमोल गांव निवासी छोटू चौपाल 40 हजार रुपया निकासी कर अपने घर पैदल लौट रहे थे। एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा कर प्रखंड कार्यालय के समीप 40 हजार से भरा झोला छीन लिया।

पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में पूछने पर प्रभारी थाना अध्यक्ष प्रज्ञा सेल ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन आपकी जरूरत पूरी करेगा?

Smartphone Comparison: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन चुनना किसी चुनौती से कम नहीं...

T20 World Cup में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा धमाका, श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच के लिए तैयार हो जाइए! टी20 वर्ल्ड कप...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें