back to top
25 मार्च, 2024
spot_img

दरभंगा में एक साथ बीडीओ और कार्यपालक पदाधिकारी समेत 5 अफसरों का तबादला

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। बिहार सरकार ने एक साथ बेनीपुर के 5 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें तीन नए पदाधिकारियों का तो पदस्थापना की गई है, जबकि दो पद पैंच उधार के भरोसे चलना तय माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बेनीपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अमोल मिश्र का स्थानांतरण पटना मुख्यालय किया गया है। उनके स्थान पर प्रशिक्षु ग्रामीण विकास पदाधिकारी अंशुमन कुमार को पदस्थापित किया गया है।

अंचल अधिकारी भुवनेश्वर झा का स्थानांतरण उनके पूर्ववर्ती स्थान समस्तीपुर जिले के वारिसनगर की गई है। वहीं, बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में कार्यरत अनिल कुमार मिश्र को बेनीपुर अंचल अधकारी का दायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में ताला ' बंद ' और सप्लाई चालू? पहुंची Laheriasarai Police, बंद मकान से मिला बड़ा जखीरा

दूसरी ओर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश झा का स्थानांतरण पटना मुख्यालय किया गया है जबकि उनके स्थान पर रोसरा नगर परिषद में पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी जय चंद्र अकेला को बेनीपुर नगर परिषद का कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

जबकि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी लक्ष्मी रानी का स्थानांतरण मधुबनी जिला के मधेपुर प्रखंड में की गई है एवं प्रभारी भूमि सुधार उप समाहर्ता का स्थानांतरण तो कर दी गई है, लेकिन इन दोनों पदों पर किसी पदाधिकारी का पदस्थापना नहीं की गई है। फलत: यह दोनों विभाग एक बार पुनः पैंच उधार पर चलने की प्रबल संभावना बन गई है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें