back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान शिवनगरी में 50 हजार शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक, चौबंद व्यवस्था में सिमरिया से पहुंचते रहे भक्त

spot_img
- Advertisement - Advertisement
प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान देशज टाइम्स। मिथिला के प्रसिद्ध एवं मिथिला के देवघर के नाम से प्रचलित शिवनगरी कुशेश्वरस्थान में सावन माह की पहली सोमवारी को शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

रात्रि दो बजे से ही हर हर बम-बम तथा जय महादेव के जयघोष से शिवमंदिर सहित आसपास के गांवों में भक्तिमय माहौल बन गया। शिव मंदिर में प्रधान पूजा के बाद सुबह दस बजे तक शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा, जो देर शाम तक जलाभिषेक का कार्य अनवरत रूप से चलता रहा।

- Advertisement -

सभी मंदिरों को फूल माला एवं इलेक्ट्रॉनिक लड़ियो से इस तरह सजाया गया था की उसकी रौनक देखते ही बनती थी। पहली सोमवारी होने के कारण शिवभक्तों में भी काफी उत्साह देखी जा रही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सेंट्रल बैंक ने दरभंगा में खोला अपना खजाना, 3400 समूहों को बांटा 26 करोड़ का लोन, खिल उठे लाभार्थियों के चेहरे

वहीं, सोमवारी के मद्देनजर कुशेश्वरस्थान सहित आसपास के सैकड़ों शिवभक्त गंगा जल के लेकर सिमरिया घाट से कुशेश्वरस्थान सुबह ही पहुंच गए थे।

बड़े वाहनों के प्रवेश पर सख्त रोक लगाई गई थी। श्रदालुओं को बाबा का जलाभिषेक करने में कोई कठिनाई नहीं हो इसके लिए शिवनगरी से पांच किलोमीटर दूर सतिघाट में वाहन पड़ाव बनाया गया था।

- Advertisement -

शिवनगरी से दो किलोमीटर की दूरी पर यानि दर्शनिया के पास तीन पहिया वाहन का पड़ाव स्थल बनाया गया है। वहीं, दो पहिया वाहनों के लिए प्राथमिक विद्यालय पांरो और आसमा में पार्किंग की व्यवस्था की गई थी।

इस बार न्यास समिति और थाना के अलावे नगर पंचायत के सदस्यों का भी काफी योगदान रहा। खगड़िया धर्मशाला और बस स्टैंड के पास स्थानीय सेवा समिति के सदस्यों की ओर से ठंडा पेयजल की व्यवस्था की गई थी। साथ ही, नगर पंचायत की ओर से दो टाइम विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
श्रदालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर कुल पांच जगहों पर बेरिकटिंग किया गया है जिसमें थाना के बगल में, काली मंदिर के पास, असमा डिहवार स्थान, पांरो चौक एवं सतिघाट चौक पर बेरिकटिंग किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा Sanskrit Competition में तीन सगे भाई-बहनों का जलवा, एक साथ 7 पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास

बेरिकटिंग वाले जगहों पर दण्डाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शिवमंदिर सहित सभी चिन्हित जगहों की कुल बीस जगहों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही थी।

वहीं तिलकेश्वर शिवमंदिर में भी श्रावणी माह की पहली सोमवारी को लेकर विशेष प्रकार की पूजा-पाठ की व्यवस्था की गई थी एवं शिव भक्त बड़ी संख्या में मंदिर में जलाभिषेक किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गुरुकुल क्लासेज में 10वीं छात्राओं का शानदार फेयरवेल... टॉपर्स को मान-सम्मान, पढ़िए गुरुकुल क्लासेज का ज्ञान...पाग, चादर प्रतीक चिन्ह, शील्ड, मेडल और चॉकलेट... यही तो है सफलता- बेहतर परिणाम की गारंटी
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि श्रदालुओं की सुरक्षा के लिए 200 से अधिक पुलिस बल को ड्यूटी पर लगाया गया है। साथ, ही चोर-उच्चको पर विशेष निगरानी के लिए सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है।
बाबा कुशेश्वर नाथ न्यास समिति के सचिव बिमलचन्द्र खा ने बताया कि लगभग पचास हजार श्रद्धालुओं की ओर से बाबा का जलाभिषेक किया गया है। साथ ही देर शाम बाबा का विशेष श्रंगार पूजा किया जाएगा।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bollywood Romantic Movies: ये हैं वो फ़िल्में, जिन्होंने सिखाया प्यार का असली मतलब!

Bollywood Romantic Movies: जब इश्क का सुरूर छाने लगे और दिल की धड़कनें बेकाबू...

नई Honda CB750 Hornet: अब एक लाख रुपये तक की बंपर छूट के साथ उपलब्ध!

Honda CB750 Hornet: क्या आप एक ऐसी दमदार नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक की तलाश में...

Tej Pratap Yadav पर जानलेवा साजिश का खुलासा: राजद नेता ने कहा- राजनीति में रचते रहते हैं षड्यंत्र

Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में नया भूचाल Tej Pratap Yadav: राजनीति का अखाड़ा...

T20 World Cup: आयरलैंड बनाम ओमान टी20 वर्ल्ड कप की रोमांचक शुरुआत, कप्तान स्टर्लिंग बाहर!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें