spot_img

Darbhanga District Council Meeting | दरभंगा जिला परिषद की बैठक में 500 योजनाएं पारित, वर्ष 2024 के विकासात्मक ब्लू प्रिंट का खींच गया खांका

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा जिला परिषद की बैठक में 500 योजनाएं पारित हो गई। यह वर्ष 2024 के विकासात्मक ब्लू प्रिंट का खांका है जिसपर आगामी नए साल में रंग भरे जाएंगें। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिभा रानी (DDC Pratibha Rani) की अगुवाई में विकास की रफ्तार पकड़ती दरभंगा के लिए आज की यह बैठक कई मायनों (500 schemes passed in Darbhanga District Council meeting) में बेहद खास रही। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

जिला परिषद की सामान्य बैठक बुधवार को हुई। इसमें ध्वनि मत से करीब पांच सौ योजनाएं पारित की गई। इसे सदस्यों ने मेज थप-थपा कर पारित कर दिया। इसके साथ ही, साल के अंत में हुई यह बैठक कई मायनों में नए वर्ष की विकासात्मक गतिविधियों का खांका खींच गईं।

- Advertisement -

यह रहा मुख्य आकर्षण: सिमरी में शुक्रवार को लगने वाले हाट परिसर में पीसीसी करने, अल्लपट्टी में जिप की भूमि पर व्यावसायिक भवन का निर्माण करने, दरभंगा डाक बंगला का जीर्णोद्धार करने और सोहरवा-बुचौल में जिप की 56 दुकानों के आवंटन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अब पढ़िए खबर विस्तार से

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Chhath Puja छठ महापर्व से पहले जाले में बड़ा एक्शन, 39 घाटों पर सफाई शुरू, व्रतियों के लिए खास तैयारी

बड़े ही शांत माहौल में अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी आलोक राज के संचालन में हुई बैठक में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने पूर्व की बैठकों की कार्यवाही पर चर्चा और विस्तार से चर्चा के साथ बैठक आगे बढ़ी जहां कई योजनाओं पर चर्चा के साथ महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, बैठक में लगभग पांच सौ योजनाओं पर जिप सदस्यों ने मुहर लगाई। अब इन योजनाओं के क्रियान्वयन से आने वाले नये वर्ष में विकास कार्य होंगे।
इसमें 15वीं मद की 180, षष्टम मद की 175 और पंचम मद की 130 योजनाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News मोमबत्ती बनाएगी आत्मनिर्भर! दरभंगा के जाले में 26 युवाओं को मिला रोजगार का मंत्र, घर बैठे होगी लाखों की कमाई

वैसे, बैठक शुरू होने से पहले 27 सितंबर को हुई सामान्य बैठक की चर्चा भी खूब हुई। जिस बैठक में गहमागहमी के बाद पूरा मामला कोर्ट में चला गया था। इसको लेकर सदस्यों में थोड़ी हिचक दिख रही थी। मगर, बैठक में लिये गए सभी प्रस्तावों को जिप सदस्यों ने एक स्वर से पारित कर दिया। अब खबर विस्तार से

बैठक में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने पहले हुई बैठकों की कार्यवाही के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए वर्ष 2020-21, 2021-22, 2022-23 और 2023 – 24 में 15वीं, पंचम, षष्टम समेत अन्य योजनाओं में बची राशि की जानकारी दी।

इससे पूर्व जिप अध्यक्ष रेणु देवी की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में सभी जिप सदस्यों ने एक स्वर में सभी योजनाओं के क्रियान्वयन का प्रस्ताव पारित कर दिया।

इस दौरान कई सदस्यों ने जिप की अनुसंशित योजनाओं में पंचायत स्तर पर मुखिया की ओर से अवरोध करने, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों के संचालन में अनियमितता के साथ ही क्षेत्र में किसानों को खाद की कमी के कारण हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime जाले में हड़कंप! 16 साल की लड़की गायब, मां बोली - 7 लोगों ने मेरी बेटी को किया अगवा!

बैठक में जिप सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर, फरहाना खातून, शशि रानी, आशा देवी, सुलेखा देवी, गुणेश्वर ठाकुर, नवीन दुबे, समता कुमारी, फरहत हैदर, विभा देवी, रुही प्रवीण, रीता देवी, नंद किशोर झा बेचन, पूनम मणि शर्मा, दिलीप यादव, सीमा

कुमारी, सुनीता देवी, छेदी साहू, लाल कुमार सिंह, नादरा हुसैन, दिलीप यादव के अलावे बहादुरपुर के प्रमुख रूबी राज, तारडीह की प्रमुख श्यामा देवी, हायाघाट की प्रमुख सीता देवी, केवटी की प्रमुख सोनी कुमारी और मनीगाछी के प्रमुख पवन कुमार यादव ने भी अपनी बातें रखी।

इसके अलावे सिमरी में शुक्रवार को लगने वाले हाट परिसर में पीसीसी करने,अल्लपट्टी में जिप की भूमि पर व्यावसायिक भवन का निर्माण करने, दरभंगा डाक बंगला का जीर्णोद्धार करने और सोहरवा-बुचौल में जिप की 56 दुकानों के आवंटन पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में जिप अध्यक्ष की राय से सेवानिवृत्त संविदा पर कार्यरत आशुलिपिक को श्रम संसाधन विभाग की ओर से निर्धारित दर पर अगस्त 2023 से भुगतान करने और अध्यक्ष के गोपनीय शाखा एवं अभियंत्रण शाखा में पूर्व से कार्यरत दो कम्प्यूटर ऑपरेटर के सेवा विस्तार पर मुहर लगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

44 हजार कारतूस बरामदगी: तेजस्वी यादव बोले- RSS को आतंकवादी संगठन घोषित करो

Tejashwi Yadav: बिहार में 44 हजार कारतूसों की बरामदगी पर तेजस्वी यादव ने RSS पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोपियों के RSS से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए संघ को आतंकवादी संगठ#TejashwiYadav,#BiharPolitics,#RSSControversy

बिहार MLC चुनाव में हार पर JDU का ‘शॉक ट्रीटमेंट’, बागियों को बाहर का रास्ता! | पढ़िए – फेविकोल से

Bihar JDU Meeting: बिहार विधान परिषद चुनाव में मिली हार के बाद जदयू ने कड़ा संदेश दिया है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं और कार्यकर्ता#BiharJDU,#MLCElection,#BiharPolitics

Darbhanga Crime जाले में हड़कंप! 16 साल की लड़की गायब, मां बोली – 7 लोगों ने मेरी बेटी को किया अगवा!

Jale Missing Girl: जाले थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। मां ने 7 लोगों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई ह#JaleNews,#BiharCrime,#MissingGirl

Bihar Special Trains बिहार से दिल्ली जाने वालों के लिए सबसे बड़ी खबर! इन स्पेशल ट्रेनों में मिल रही है कन्फर्म सीट

Bihar Special Trains: दीपावली और छठ के बाद दिल्ली लौटने वाले बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। गया से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन में नवंबर की कई तारीखों पर सैकड़ों सीटें खा#BiharSpecialTrains,#GayaDelhiTrain,#IndianRailways