spot_img

Darbhanga News| Madhubani का छात्र लापता, स्कूल गया, क्या हुआ? 4 दिनों से 5वीं का छात्र Darbhanga में लापता

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Madhubani का छात्र लापता, स्कूल गया, क्या हुआ? 5वीं का छात्र Darbhanga में लापता| बड़ी खबर दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां, लक्ष्मी सागर मोहल्ले में अवस्थित एक निजी स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के दौरान (5th class student missing after leaving school in Darbhanga) निकला छात्र लापता है। इसको लेकर परिजन काफी चिंतित हैं। तत्काल थाना में मामला दर्ज करवाया गया है।

- Advertisement -

Darbhanga News| सफेद की जगह काला जूता पहनकर जाना बन गई बड़ी मुसीबत

जानकारी के अनुसार,29 जून की सुबह पांचवी कक्षा का छात्र 11 वर्षीय अंकू कुमार रोज की तरह स्कूल ड्रेस पहन कर स्कूल गया। लेकिन सफेद जूता के बदले काला जूता पहन कर चला गया था। स्कूल के गेट पर पहुंचने के बाद उसे वापस घर जाने को कहा गया लेकिन वह घर वापस नहीं आया। चार दिन बीत जाने के बावजूद अंकू घर वापस नहीं आया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का 'महाप्लान': 426 जगहों पर पुलिस, अफवाह फैलाई तो खैर नहीं!

Darbhanga News| चार दिनों से परिजन अपने स्तर से बच्चे की तलाश कर रहे हैं

परिजनों ने उसे काफी खोजबीन की। लेकिन,अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर विश्वविद्यालय थाना में आवेदन दिया है। बच्चों की सकुशल वापसी की गुहार लगाई गई है। पिछले चार दिनों से परिजन अपने स्तर से बच्चे की तलाश कर रहे हैं। काफी परेशान हो चुके हैं। लेकिन बच्चा का कोई अता-पता नहीं चल पाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के बेनीपुर और बिरौल में शराब तस्कर! बिरौल में बाइक से -बेनीपुर में लावारिस गाड़ी से विदेशी शराब का जखीरा, गिरफ़्तार

Darbhanga News| मधुबनी घोघरडीहा के बिक्रम राही गांव के रहने वाले हैं उमाशंकर यादव,अंकू का पता नहीं

जानकारी के अनुसार, छात्र मधुबनी जिला के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के बिक्रम राही गांव के रहने वाले उमाशंकर यादव का पुत्र अंकू कुमार अपने बड़े भाई के साथ लक्ष्मी सागर मोहल्ला के जेपी चौक पर किराया के मकान में रहता है। जहां दोनों भाई पढ़ाई करते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident दरभंगा में खौफनाक हादसा! घोघराहा-बसैठा सड़क पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, दो युवक खून से लथपथ DMCH रेफर

Darbhanga News| उजला की जगह पहनकर आया था काला जूता, भेज दिया गया, घर पहुंचा नहीं, हो गया लापता

लापता होने के बाद उनके बड़े भाई स्कूल प्रशासन से मिलकर वहां लगे सीसी टीवी फुटेज की जांच कर स्कूल के गार्ड से पूछताछ की गई। तो उसने बताया कि उजला जूता के बदले काला जूता पहनकर आ गया था। उसे घर वापस भेज दिए थे।

Darbhanga News| विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया

विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बच्चा निजी स्कूल से घर जाने के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। लापता बच्चों के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर ली गई है। मामले को लेकर जगह-जगह सीसी कैमरा जा रहा है शीघ्र ही बच्चे कोसा कुशल बरामद कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी रूपा : जमुई में बच्चे की मौत पर महिला की पीट-पीटकर हत्या|कहा – तुम डायन हो |झाड़ी में मिली अर्धनग्न...

Jamui Murder: जमुई में अंधविश्वास के चलते 45 वर्षीय रूपा मांझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक बच्चे की मौत के बाद उन्हें डायन बताया गया था। पुलिस को अर्धनग्न शव झाड़ी में मि #JamuiNews,#BiharCrime,#Superstition

Darbhanga LNMU मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षा का विस्तार! छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, अब इन विषयों में भी कर सकेंगे PG | पढ़िए –...

Bihar LNMU: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में अब छात्रों को 7 नए विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई का मौका मिलेगा। सिंडिकेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। #BiharLNMU,#DarbhangaUniversity,#EducationBihar

भागलपुर बियाडा घाट पर खूनी झड़प! 15 बोरी चावल के लिए यात्री को बेरहमी से पीटा, कुंडल तक छीना

Bhagalpur Biyada Ghat: भागलपुर के बियाडा घाट पर स्टीमर कर्मियों ने 15 बोरी चावल को लेकर एक यात्री कुणाल कुमार को बेरहमी से पीटा। इस घटना ने घाट पर यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल ख #BhagalpurNews,#BiyadaGhat,#PassengerSafety

बड़ी खबर! जनगणना 2027 के नियमों में बदलाव, अब ये लोग भी गिनेंगे आबादी | शिक्षक – बैंककर्मी समेत 12 तरह के लोग शामिल

Bihar Census: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार समेत पूरे देश के लिए जनगणना (संशोधन) नियम- 2026 अधिसूचित किए हैं। अब सरकारी, निजी स्कूल के कर्मचारी, बैंक क्लर्क और सार्वजनिक उपक #BiharCensus,#Census2027,#HomeMinistry