मुख्य बातें
हड़ताल के 6ठे दिन समाहरणालय पर किया प्रतिवाद
हड़तालियों के साथ सम्मानजनक समझौता कर स्वास्थ्य व्यवस्था बहाल करें जिला प्रशासन-एक्टू
दरभंगा, देशज टाइमस। असंगठित कामगार महासंघ (ऐक्टू) से सम्बद्ध एम्बुलेन्स कर्मचारी संघ हड़ताल के 6 वें दिन एम्बुलेंस कर्मी संध के सचिव भोगेन्द्र कुमार मिश्र,अध्यक्ष विमलेश कुमार, एवं रामाशीष महतो के नेतृत्व में अपने मांगों के समर्थन में सिविल सर्जन कार्यालय से कर्पूरी चौक, बेंता,लहेरियासराय टाॅवर होते हुए जिला समाहरणालय तक आक्रोशपूर्ण प्रतिवाद मार्च किया।
एम्बुलेंस कर्मी अपनी मांगों यथा बकाये वेतन का अविलंब भुगतान, विभिन्न कारनों से हटाए गए कर्मी की पुनः वापसी, वेतन कटौती पर रोक, गत 18 महीनों से भविष्य निधि फंड का कंपनी की ओर से नहीं जमा किया जाना एवं इएसआई में करोड़ों का घोटाला एवं सेवा स्थायी आदि मांगों के समर्थन में आक्रोश पूर्ण नारा लगाते हुए समाहरणालय पर पहुंचा।
जहां, प्रतिवाद मार्च सभा में बदल गया जिसे संबोधित करते हुए ऐकटू के जिला उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद साह ने कहा एम्बुलेंस कर्मी पुरे बिहार के स्वास्थय वयवस्था का रीढ़ है। खास तौर पर बिहार जैसे गरीब राज्य में गरीबों को स्वास्थ्य सुविधा समय पर मिले जिसमें एम्बुलेंस कर्मी की अहम भूमिका है।
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में एम्बुलेंस कर्मी की स्थायी भूमिका है लेकिन सरकार एंबुलेंस कर्मी को स्थायी करने के बजाय दलाल भ्रष्ट कम्पनी को ठेका दे दिया है। नतीजा कंपनी की ओर से कभी वेतन कटौती, कर्मीयों की छटनी, कर्मियों के साथ बदसलूकी, भविष्य निधि व ईएसआई जैसे फंडों का घोटाला करने में लगा हुआ है।
समय रहते राज्य स्वास्थय समिति एवं जिला स्वास्थय समिति एम्बुलेंस कर्मी के समस्या का समाधान नहीं करता है तो आन्दोलन अगल बगल के जिला ही नहीं पूरे बिहार के एम्बुलेंस कर्मी हड़ताल करेंगे। इस मौके पर देवेन्द्र कुमार ने कहा कि हड़तालियों के साथ सम्मानजनक समझौता कर स्वास्थ्य व्यवस्था बहाल करें जिला प्रशासन नही तो इसकी पूरी जिम्मेवार प्रशासन होगा। सभा को अन्य लोगों के अलावा निर्माण मजदूर युनियन ऐकटू के राम नारायण पासवान, डोमु राम, पशु स्वास्थय रक्षा टीका कर्मी एक्टू के कृष्ण मोहन झा, राम शंकर सिंह आदि ने संबोधित किया और अपना समर्थन दिया, आज के प्रतिवाद मार्च में दरभंगा जिला के सभी प्रखंडों से सैकड़ों एम्बुलेंस कर्मियों ने भाग लिया।