मई,19,2024
spot_img

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में RJD नेता समेत 6 शराबी और 14 लोग गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
कुशेश्वरस्थान। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापामारी कर पुलिस ने 6 शराबी सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में राजद के नेता भी शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब के नशे की हालत में रामपुर रौता के मो. नौशाद, मो. जहांगीर, कैलाश कुमार पौद्दार, राम सफल चौपाल, धोबलिया के करण कुमार राय तथा मिसी के जय कृष्ण चौपाल को गिरफ्तार किया गया।
वहीं विभिन्न मामलों में न्यायालय की ओर से फरार वारंटी थाना क्षेत्र के हथरा निवासी देबू सहनी, बनरझुल्ला निवासी गणेशी मुखिया, फुलेश्वर मुखिया, उसड़ी घाट निवासी नेती मुखिया, भोलुका निवासी राजद नेता अब्दुल कैयूम फारूकी, मो. जाबेद, मो. कुद्दूस तथा मो. हारून को गिरफ्तार किया।
थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शराब के नशे में गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध सुसंगत धारा के अनुसार थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। सभी गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Men's Association News| दरभंगा पुलिस मेंस एसोसिएशन के नई पदाधिकारी...Kanhaiya, Rajesh, Mukesh

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें