back to top
12 फ़रवरी, 2024
spot_img

Darbhanga में दूध देने गई 6 साल की बच्ची से हैवानियत, खून से मिली लथपथ, Darbhanga SSP Jagunath Reddy Jala Reddy का बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

प्रभाष रंजन, दरभंगा | कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची मंगलवार की शाम बाजार में दूध देने जा रही थी, तभी 50 वर्षीय महाकांत पासवान ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया।

बच्ची की हालत गंभीर

दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे डीएमसीएच के गायनिक वार्ड के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

आरोपी गिरफ्तार

Darbhanga में दूध देने गई 6 साल की बच्ची से हैवानियत, खून से मिली लथपथ, Darbhanga SSP Jagunath Reddy Jala Reddy का बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, ग्रामीण एसपी आलोक और एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी गांव पहुंचे और मामले की तहकीकात की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महाकांत पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga की लहेरियासराय थाना का ऑपरेशन टेबलेट कमाल है

महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया –

बच्ची की मां के आवेदन पर मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

जनता में आक्रोश

इस घटना से गांव में लोगों में आक्रोश है। लोग आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें