back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Samastipur के लिए Darbhanga और Madhubani से स्थानांतरित 65 पुलिसकर्मियों ने अब तक नहीं दिया योगदान…आखिर क्यों नहीं कर रहे दरभंगा और मधुबनी के SP इन्हें विरमित…या कहीं इनका समायोजन तो नहीं…?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मस्तीपुर पुलिस प्रशासन में पुलिस बल की भारी कमी है। समस्तीपुर के एसपी लगातार दरभंगा आईजी को पत्र के माध्यम से वैसे पुलिसकर्मियों की वापसी की गुहार लगा रहे हैं जिनका दरभंगा और मधुबनी से पहले ही स्थानांतरण समस्तीपुर के लिए कर दिया गया है। बावजूद, यह इन दोनों जिलों से समस्तीपुर के लिए आज तक स्थानांतरित नहीं हुए हैं या नहीं किए गए हैं। इसके पीछे की मंशा क्या है? यह समझ से परे है।

- Advertisement -

कारण, स्थानांतरण को पुलिस और सामान्य प्रशासन के अधिकारी व कर्मी सामान्य प्रक्रिया मानते हैं। अगर ऐसा है तो फिर यह अनदेखी क्यों? क्या यह इन स्थानांतरित पुलिस कर्मियों की लापरवाही है या ऊपरी संरक्षण? अगर लापरवाही है तो इन पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जरूरत है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अगर, यह संपोषित और सुरक्षित रखने की मंशा के तहत संरक्षित हैं, कहीं से वरदहस्त् प्राप्ति के बाद इन जिलों में जमे हुए हैं तो इसकी विस्तृत जांच हो, आखिर इन्हें संरक्षण कौन दे रहा? इस संरक्षण के पीछे की मंशा क्या है? और ऐसे 65 पुलिसकर्मियों को उनके स्थानांतरित जिलों में वापसी कब होगी? क्योंकि, समस्तीपुर एसपी ने अपने पत्र से आईजी समेत दरभंगा एसएसपी एवं मधुबनी के एसपी को भी अवगत कराया है। इन्हीं सवालों के साथ पढ़िए देशज टाइम्स के अपराध ब्यूरो प्रमुख Sanjay Kumar Roy (सर्वश्रेष्ठ से जुड़ें 9835241923) की यह EXCLUSIV REPORT की तीसरी कड़ी 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बदलेगा केवटी Block Office का नक्शा, DM ने दिए कड़े निर्देश, अब एक ही छत के नीचे होंगे सारे काम!

समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक ने दरभंगा आईजी को दरभंगा एवं मधुबनी से स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का जो नाम सौंपा है। इसमें 65 पुलिसकर्मी शामिल है। इसमें दरभंगा से पुअनि अनिल कुमार सिंह,सअनि प्रेम नाथ, सिपाही राकेश कुमार झा, छोटू कुमार, संजीव कुमार, सुजीत कुमार, नरेश कुमार राय, अमित कुमार आजाद, मो. साबिर, मनोहर लाल, संतोष कुमार राय, अरुण कुमार, बबलू कुमार, सुनील कुमार पासवान, शशिकांत सिन्हा एवं राजीव रंजन का नाम शामिल है।

वहीं, मधुबनी जिला से पुअनि अभिमन्यु कुमार शर्मा, शैलेंद्र कुमार, सत्येन्द्र कुमार, अरुण कुमार सअनि सकलदेव पासवान, नर्मदेश्वर सिंह, हवलदार धनंजय कुमार, दिनेश प्रसाद, साधु शरण मोची, सचिदानन्द यादव, सिपाही नीरज कुमार, दीपक कुमार, अभय कुमार चौहान, अविनाश कुमार, आशिफ परवेज, अखिलेश कुमार, गीता कुमारी, मुकेश कुमार, मन्त्रिका कुमार, चंद्रदीप कुमार मंडल, इंद्रासन कुमार पंडित, प्रवेश कुमार, मनीष कुमार, संजीव कुमार झा, विकास कुमार दुबे, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, गुड्डू रजक, मनोहर कुमार, ओम् प्रकाश मंडल, पवन कुमार, उमाशंकर सिंह, शिव शक्ति पासवान, शशिकांत राय, रंजीत कुमार, कृष्ण बसेरा, छवि लाल मंडल, शशि कुमार,राजीव नयन,अमरेन्द्र कुमार,हरिओम शरबम,मुन्ना कुमार,पप्पू कुमार,मिस्टर राजू,अमृत कुमार,मिथिलेश कुमार,अक्षय कुमार,कुणाल वर्मा एवं आबिद अली का नाम शामिल है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नवोदय विद्यालय में Swachhata Abhiyan का शंखनाद, 500 पौधे लगाकर छात्र देंगे हरियाली और स्वच्छता का संदेश

इन सभी का जिला पूर्ण अवधि होने पर एडीजी मुख्यालय के आदेश पर आईजी ने विरमित किया था। लेकिन, अबतक इनलोंगों ने समस्तीपुर जिला में योगदान नहीं दिया है।

 

ऐसे में कई सवाल उठते हैं कि विरमित पुलिसकर्मी आखिरकार समस्तीपुर जिला में योगदान क्यों नहीं दिया है। सूत्रों का कहना है कि कई का चिकित्सीय आधार पर उन्हें समायोजन कर दिया है। ऐसे में, सवाल यह भी उठता है कि मुख्यालय का आदेश या निर्देश आईजी या एसपी/एसएसपी क्यों धत्ता बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में फिर गूंजी Bihar Rajasva Karmachari Strike की आवाज, 17 सूत्री मांगों पर अड़े कर्मचारी, किसानों के काम अटके

अगर ऐसा है तो ऐसे में पुलिस की अनुशासनिक व्यवस्था ही खत्म हो जाएगी। जानकारों का कहना है कि ऐसे में पुलिस मुख्यालय को जवाबदेह पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछना चाहिए। अगर स्पष्टीकरण का जवाब संतोषप्रद नहीं होता है तो इन सभी के विरुद्ध सरकार को पत्र लिखना चाहिए ताकि समुचित कार्रवाई हो सके और पुलिस की व्यवस्था सुदृढ़ रहें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 12 फरवरी 2026 का शुभ-अशुभ समय और गुरु पूजन विधि

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष में पंचांग का विशेष महत्व है, जो दैनिक जीवन...

राजपाल यादव: तिहाड़ जेल पहुंचे राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री को कहा शुक्रिया!

Rajpal Yadav News: बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले दिग्गज अभिनेता...

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें