

कुशेश्वरस्थान। मोहर्रम को लेकर थाना परिसर में गुरुवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में की गई। बैठक शुरू होते ही थानाध्यक्ष श्री कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि मुहर्रम शांति और सौहार्द भाई चारे के साथ मिलकर मनाएं।
साथ ही उन्होंने कहा कि डीजे नहीं बजेगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। अगर डीजे बजाने वाले पकड़े जाते हैं तो डीजे जब्त करते हुए संबंधित लोगों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, मोहर्रम की ताजिया मिलान को लेकर थाना अध्यक्ष ने कहा कि निर्धारित समय एवं रूट चार्ट के अनुसार ही ताजिया मिलान करें।
मौके पर बीडीओ किशोर कुमार, मो. जब्बार ,मो. इश्लाम, मुखिया छेदी राय,राजीव कुमार झा उर्फ बल्लो, सरपंच बबन दास,मोहम्मद मुजीब, मो. जमाल, मो. एहशान, मुखिया नवल राय सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।


