spot_img

Darbhanga News| Jaley News| घर में घुसकर लूट, तोड़फोड़, मारपीट, प्रेम प्रसंग, कोर्ट मैरिज, बुरी नीयत,अर्धनग्न कर जान से मारने की धमकी…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Jaley News| घर में घुसकर लूटपाट, मारपीट, तोड़फोड़, प्रेम प्रसंग, कोर्ट मैरिज, बुरी नीयत,अर्धनग्न कर जान से मारने की धमकी…। जहां, जाले नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड पांच भटपोखरा में बड़ा बवाल हुआ है। इसमें पंद्रह ज्ञात और दस अज्ञात पर एफआईआर दर्ज करते हुए थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल की बड़ी तहकीकात चल रही है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Jaley News|थाना में मारपीट व लूटपाट का मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार, वारदात को लेकर भटपोखरा के निवासी लक्ष्मी दास की पत्नी चंपा देवी ने अपने पड़ोसी स्व. तेतर दास के पुत्र अशोक दास, नगीना दास, नागेंद्र दास, नगीना दास के पुत्र बबलू दास, रतन दास व रवि दास सहित 15 ज्ञात एवं दस पंद्रह अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना में मारपीट व लूटपाट का मामला दर्ज कराई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दिवाली-छठ पर आग का खतरा! दरभंगा अग्निशमन सेवा ने जारी किए कड़े नियम, जानें कैसे बचें?

Darbhanga News|Jaley News| लाठी, भाला और लोहे के रॉड से हमला

उन्होंने आरोप लगाते कहा है कि बीते 17 जून की शाम छह बजे के करीब उक्त सभी नामजदों ने इनके घर पहुंचकर लाठी, भाला एवं लोहे के रॉड से वार करने लगा। इसमें वादिनि सहित उसके घर के अन्य सदस्य मालती देवी, अजय दास, रीना देवी, गोविंद दास एवं इनके पति लक्ष्मी दास बुरी तरह घायल हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस का छापा! पूजा घर में छिपा रखी थी 36 लीटर शराब, कारोबारी गिरफ्तार; अब और नाम खुलेंगे

Darbhanga News| Jaley News| घर में घुसकर फ्रीज,टीवी, आलमीरा को तोड़ा

परिजनो ने सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। इसके उपरांत उक्त नामजदों ने घर में घुसकर फ्रीज, आलमीरा एवं टीवी को तोड़ दिया। इस दौरान घर में रखे दो मोबाइल, नकदी सहित चार लाख रुपए मूल्य के आभूषण जबरन उठा ले गया। जाते जाते बुरी नीयत से इन्हें अर्धनग्न करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल बने कांवर यात्रा पर निकले जीवन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.आरके झा! किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम! | पढ़िए -आस्था और सेवा का अद्भुत संगम

Darbhanga News| Jaley News| समाज के सहयोग से इस मामले का हल कर लिया गया था

आवेदन में उसने यह भी उल्लेख किया है कि बीते कुछ दिनों पूर्व इनकी पोती पड़ोसी नागेंद्र दास के पुत्र रवि कुमार से चल रहे प्रेम प्रसंग के कारण कोर्ट मैरिज कर लिया था। इसका समाज के सहयोग से इस मामले का हल कर लिया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Alert खतरनाक चक्रवाती तूफान आ रहा! बिहार समेत इन राज्यों में 6 नवंबर तक मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट

Bihar Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसका असर बिहार समेत देश के कई राज्यों पर दिखेगा, जहां 6 नवंबर तक भारी बारिश क#BiharWeatherAlert,#CycloneAlert,#IMDWarning

कबड्डी खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी! पटना में महासंग्राम, PKL टीमें भी तलाशेंगी नया टैलेंट

Patna Kabaddi Championship: पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 1 से 4 नवंबर तक 52वीं जूनियर राष्ट्रीय बालक कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे। 29 र#PatnaKabaddi,#BiharSports,#KabaddiChampionship

बिहार के 264 शहरों में अब घर बैठे होंगे 10 बड़े काम! CM सम्राट चौधरी ने दी सौगात

Bihar Digital Services: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को UPYOG पोर्टल लॉन्च किया। अब बिहार के 264 शहरों में 10 जरूरी काम घर बैठे होंगे, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं#BiharDigital,#SamratChoudhary,#UrbanDevelopment

जमुनिया में खौफनाक वारदात! 72 साल के बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, दर्दनाक मौत

Saharsa Crime News: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में पुरानी रंजिश के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग रामदेव सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जमुनिया गांव में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फ#SaharsaCrime,#BiharNews,#MurderCase