श्री-श्री 1008 महारुद्र यज्ञ में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेला, झूले, मिठाई, खिलौने, हजारों श्रद्धालु, भव्य भंडारे, हनुमान-शंकर की 20 फीट ऊंची मूर्ति-आइए पड़री गांव, भव्य महारुद्र यज्ञ में..। यह भव्य यज्ञ 30 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है।आगामी 8 मई को हवन और विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। घनश्यामपुर (दरभंगा) – के जयदेवपट्टी क्षेत्र अंतर्गत पड़री गांव में आयोजित इस यज्ञ में दूर-दराज के भक्त पहुंच रहे हैं।
भव्य परिक्रमा और मनोकामना पूर्ति का केंद्र बना यज्ञ मंडप
यज्ञ के चौथे दिन बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवाओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और मनोकामना पूर्ति की कामना की। आयोजन स्थल पर 20 फीट ऊंची हनुमान और शंकर जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
- Advertisement -
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
बिहार में अब निजी पैथोलॉजी लैब की मनमानी नहीं चलेगी! जांच के लिए जिलों में बनेगी टीम | खुलेंगे नए लैब2
जहानाबाद में स्मैक तस्करों से भिड़े जवान की हत्या|नदी में मिली लाश! दो दिनों से थे लापता3
बिहार के 352 निजी B.Ed कॉलेजों की बढ़ी टेंशन! अब हर साल देना होगा पूरा हिसाब, परफॉर्मेंस रिपोर्ट! नहीं तो…!4
छपरा में बड़ा हादसा! 150 साल पुरानी अष्टधातु की 8 मूर्तियां चोरी, धनतेरस पर चूक का फायदा | पढ़िए – क्या थी प्लानिंग?5
बिहार शिक्षा विभाग में भूचाल! 10 DEO और 9 DPO का तबादला, 34 करोड़ के घोटाले से कनेक्शन?6
शहाबुद्दीन के पोते संग लालू यादव की तस्वीर वायरल! क्या खत्म हो गई ‘पुरानी तल्खी’?
मेले जैसा माहौल, संगीतमय कार्यक्रमों की धूम
यज्ञ स्थल पर झूले, खेल-खिलौने और मिठाई की दुकानों के चलते मेले जैसा माहौल बन गया है। प्रतिदिन संध्या को आरती और रात्रि में शिव पुराण तथा रासलीला की संगीतमय बाल प्रस्तुतियां हो रही हैं, जिनका लोग आनंद उठा रहे हैं।
- Advertisement -
भंडारा और सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था
यज्ञ समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें हजारों श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। दर्जनों CCTV कैमरे और अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।
समापन 8 मई को होगा
यज्ञ का समापन 8 मई को हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा। वीरेंद्र नारायण सिंह, राजन सिंह, चंदन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, आलोक सिंह और सोनू सिंह सहित गांव के कई लोग यज्ञ को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।









