spot_img

Darbhanga BIG News | अंबेडकर सभागार में लगी भीषण आग, दीवाल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत सबकुछ खाक

ईंद की सुबह। गुरुवार का दिन। तैयारी थी ईंद को लेकर पूरे जिले की मॉनिटरिंग और जायजा का। मगर, यहां बड़ा हादसा हो गया। आग ने ऐसा तांडव मचाया। अंबेडकर सभागार में सबकुछ स्याह पड़ गया। जब तक वहां अधिकारी, पुलिस के जवान पहुंचते धुंआ-धुंआ हो चुका सभागार, काला-काला पड़ चुका था। कुर्सी से लेकर एसी, सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर भस्म हो चुके थे। मंजन एकदम भयानक था। दीवारें जलकर सुर्ख हो चुकी थी। जिसने मंजर देखा। बुत बन गया। वरीय अधिकारियों को आनन-फानन में जानकारी दी गई। जहां, बचा कुछ नहीं था। सिर्फ राख, धुंआ और तबाही...

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga BIG News | अंबेडकर सभागार से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां सभागार में भीषण आग लग गई है। ईंद की मॉनिटरिंग की तैयारी थी मगर, दीवाल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत सब कुछ खाक हो गए हैें।

- Advertisement -

Darbhanga BIG News | ईद की सुबह सुबह समाहरणालय अंबेडकर सभागार भवन में ये क्या हो गया…धुंआ ही धुंआ

दरभंगा से बड़ी खबर है जहां ईद की सुबह सुबह समाहरणालय के अंबेडकर सभागार भवन में भीषण आग लग गई। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे शार्ट सर्किट से भीषण आग लगने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया।

- Advertisement -

Darbhanga BIG News | हर कोने में रखीं हर चीजें जलकर हुईं खाक

इस अग्निकांड में आठ एसी, करीब 24 एलइडी लाइट प्रोजेक्टर, पंद्रह कुर्सी, बारह पंखे, टेलीफोन के सात रिसीवर, तेरह वाकी टाकी, सात राउटर समेत छत की सीलिंग जल गई है। सभागार की संचार व्यवस्था नष्ट हुई है। करीब दो घंटे बाद संचार व्यवस्था दुरुस्त हुई। कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी व कर्मी भवन के बाहर बरामदे पर काम कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नेपाल में नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी बस - बड़ा हादसा ! यात्रियों से भरी बस नाले में पलटी, 6 की मौके पर मौत, 10 जिंदगी-मौत से जूझ रहे

Darbhanga BIG News | सभागार को भारी नुकसान

जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड से सभागार में रखे गए सभी उपकरणों समेत दीवाल में लगी सेलिंग जलकर खाक हो गए। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में सभागार को भारी नुकसान हुआ है। दरअसल ईद, राम नवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर अंबेडकर सभागार में पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया था। इस कंट्रोल रूम से पूरे जिले पर नजर रखे जानी थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Teachers News शिक्षकों की सालों की मांग पूरी! बिहार सरकार देगी 7वां वेतनमान, ट्रांसफर-प्रमोशन पर भी बड़ा ऐलान

Darbhanga BIG News | …आग लगी हुई है। चारों साइड से धुंआ निकल रहा है

सुबह-सुबह जब पुलिसकर्मी अपने कंट्रोल रूम पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसमें आग लगी हुई है। चारों साइड से धुंआ निकल रहा है। उन्होंने तत्काल वरीय पदाधिकारी एवं फायर स्टेशन को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे आग बुझाने वाली गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें:  अतीक अहमद और उमेश पाल हत्याकांड का शूटर 5 लाख का इनामी अरमान! यूपी में 3 साल से खोज रही थी पुलिस, मिला बिहार की जेल में| ऐसे हुआ खुलासा!

Darbhanga BIG News | …ईंद को लेकर थी बड़ी कंट्रोलिंग की बड़ी तैयारी, 

अब सवाल उठता है कि अंबेडकर सभागार जैसे भवन में बिजली से आग कैसे लग सकती है? आमतौर पर, फायर प्रूफ वायरिंग और फायर से बचाव के लिए एमसीबी लगाया जाता है, जिससे आग लगने से पहले ही लाइन कट जाती है। बावजूद, यह आग कैसे लगी, इसकी जांच चल रही है। सूचना पाकर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया।जहां, अंबेडकर सभागार में ईद को लेकर कंट्रोल रूम का संचालन किया जाना था। अब यह सभागार के बाहर संचालित हो रहा है। यहां मुख्यालय पुलिस के पदाधिकारियों समेत दर्जनों सिपाही तैनात हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सीतामढ़ी में खूंखार डबरा गिरफ्तार: 25 हजार का इनामी बदमाश नाले में कूदकर भी नहीं बच पाया!

Bihar Most Wanted: बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधी डबरा को सीतामढ़ी में STF और स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 25 हजार का इनामी यह बदमाश नाले में कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था, ल #BiharMostWanted,#SitamarhiCrime,#DabraArrest

बिहार विधान परिषद चुनाव: 8 सीटों पर आर-पार की जंग, NDA ने छेड़ी ‘मॉडल’ पर बहस!

Bihar Vidhan Parishad Election: बिहार विधान परिषद की 8 स्नातक सीटों पर नामांकन का अंतिम चरण जारी है। जदयू के नीरज कुमार और अन्य NDA उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, साथ ही शिक्षा मॉडल पर जोर #BiharVidhanParishad,#BiharPolitics,#NeerajKumar

Bihar MLC Election पटना में मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर भागवत कथा सुनने पहुंचे नीतीश! नीरज के नामांकन से पहले ललन से 20...

Nitish Kumar: जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पटना में मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के आवास पर आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ को नमन कर श्रद्धालुओं को भागवत के #NitishKumar,#BiharPolitics,#BhagwatKatha

Saran SHO Suspension बाढ़ राहत में पिस्टल निकाली तो थानाध्यक्ष सस्पेंड! भीड़ ने कहा था -‘ गोली चलाओ ‘

Saran SHO Suspension: सारण जिले में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान मेकर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह का सर्विस पिस्टल निकालने का वीडियो वायरल हुआ। इस घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने उ #SaranNews,#SHOSuspended,#BiharPolice