spot_img

Darbhanga News| लहेरियासराय गुदरी के Nayak Hardware में शनिवार तड़के लगी भीषण आग, 5 घंटे की मशक्कत, 20 फायर ब्रिगेड, तीन मंजिले मकान का एक हिस्सा गिरा

लहेरियासराय गुदरी बाजार मेंं शनिवार सुबह तड़के करीब दो बजे कन्हैया कुमार की हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग ने लाखों के नुकसान को खुद में समेटकर उसे राख कर दिया। लोग सोए हुए थे। जैसे-तैसे मकान से जान बचाकर भागे। फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। परिवार के सदस्य दुकान के ऊपर हीं रहते हैं। रात दो बजे से सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक दमकल की गाड़ियां जुटी। तब जाकर अग्निदेव शांत हुए। लेकिन, पूरा चार मंजिला मकान जलकर राख हो गया। एक मई को पुत्री की शादी हुई थी। अधिकांश सामान यूं ही बिखरे पड़े थे। इस भीषण हादसे के सदमे से कन्हैया नायक पूरी तरह टूट चुके हैं। उनकी हालत नाजुक बन गई है। वजह भी है, शादी के दौरान कुछ कर्ज पहले ही हो चुका है। कर्ज वाले पहले ही परेशान कर रहे थे। ऊपर से यह विपदा। एक साथ आफत से पूरी तरह सदमें में हैं कन्हैया।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| लहेरियासराय गुदरी के Nayak Hardware में शनिवार तड़के लगी भीषण आग, 5 घंटे की मशक्कत, 20 फायर ब्रिगेड, तीन मंजिले मकान का एक हिस्सा गिरा| भारी तबही। बेटी की हुई थी। एक मई को शादी। कन्हैया कुमार सदमे में। तत्काल लोगों ने कराया अस्पताल में भर्ती। बड़ी खबर लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार से है। यहां, शनिवार की अहले सुबह आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।

- Advertisement -

Darbhanga News| और भयानक हो सकता था मंजर, हवाओं का नहीं मिला आग को साथ…

आग शनिवार की अहले सुबह करीब दो बजे लगी। बताया जा रहा है कि चार मंजिला मकान पूरी तरह जलकर भस्म हो गया है। कुछ बचा ही नहीं। लगातार रात दो बजे से अग्निशमन की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग की लपटें शांत हुईं। एकबारगी पूरा इलाका आग की लपटों में गरम हो गया। चारों तरफ हवाओं में धुंआ और गर्मी थी। शुक्र है, आग की लपटों को हवाओं का साथ नहीं मिला। नहीं तो और भी भयानक मंजर सामने दिखता।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Good News! दरभंगा को मिला 241 करोड़, रामनगर ITI 'हब' बेनीपुर सरकारी ITI होगा 'स्पोक' के रूप में विकसित!

Darbhanga News| शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी भीषण आग

नायक हार्डवेयर की दुकान में रात के दो बजे के बाद से ही आग लग गई थी। दुकानदार कन्हैया नायक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उन्हें, इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से (A massive fire broke out in Nayak Hardware of Laheriyasarai Gudri in Darbhanga) आग लगी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बच्चों की जान पर भारी यह स्कूल! बारिश में संकरी पगडंडी पर गिरते छात्र, चोर मचाते शोर... पंखा, पाइप, तार सब गायब | हेडमास्टर इफ्तेखार अहमद की सुनिए - अधूरी सुविधा- मिड-डे मील बड़ी चुनौती

Darbhanga News| दुकान के ऊपर तीन मंजिल मकान था। इसमें परिवार के सभी सदस्य रह रहे थे

दुकान के ऊपर तीन मंजिल मकान था। इसमें परिवार के सभी सदस्य रह रहे थे। दुकान से लेकर उपरी मंजिल तक पूरी तरह जल चुकी है। आग लगने के कारण एक मंजिल का छत भी गिर गया है। दुकान सहित चार मंजिल का था। दुकान और मकान का आकलन करने पर एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  19 साल के खुदीराम बोस को दरभंगा ने किया सलाम! फांसी के फंदे पर झूलने वाले शहीद की याद में वकीलों ने दी श्रद्धांजलि

Darbhanga News| फायर ब्रिगेड की 20 से 22 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी, सबकुछ राख, बेटी की शादी की खुशी पलभर में खाक

जानकारी के अनुसार, कन्हैया नायक एक मई को पुत्री की शादी धूमधाम से की थी। दुकान समेत सारा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया है।अनुमान लगाया जा रहा है कि दुकान में रुपया भी था वह भी पूरी तरह जलकर रात हो गया है। फायर ब्रिगेड की 20 से 22 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी रही। आग लगे के बाद से 5 से 6 घंटे आग पर काबू पाने में लगा है। लहेरियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात कर रही है आग कैसे लगी?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर: SSP की छात्रों को चेतावनी! साइबर ठगों से बचने के लिए ‘ये 5 बातें’ हमेशा याद रखें

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर के जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम आयोजित हुआ। SSP प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण तरीके बताए, जिसमें O#BhagalpurNews,#CyberCrime,#BiharPolice

भागलपुर में ‘दरवाजा’ बना खूनी जंग की वजह, एक ही परिवार के 6 लोग हुए लहूलुहान!

Bhagalpur Violence: भागलपुर के आलमगीरपुर गांव में दरवाजा लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।#BhagalpurViolence,#BiharNews,#FamilyDispute

Bihar Railway News कांवरियों के लिए बड़ी खबर! भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन की सेवा दो दिन और बढ़ी

Bihar Railway News: कांवरियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा को दो अतिरिक्त दिनों तक बढ़ा दिया है, जिससे भीड़ से राहत मिलेगी.#BiharRailway,#ShravaniMela,#BhagalpurNews

दरभंगा की जीविका दीदियों ने कर दिखाया कमाल! 76 हजार तिरंगे बनाकर बढ़ा रहीं देश का मान

Darbhanga Har Ghar Tiranga: दरभंगा में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत हजारों जीविका दीदियां 76,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रही हैं। यह पहल उन्हें रोजगार और राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण अवसर दे रही है#BiharNews,#DarbhangaHarGharTiranga,#JeevikaDidis