back to top
11 सितम्बर, 2024
spot_img

DARBHANGA के बिरौल में शोले…’बसंती’ चढ़ गई हाई वोल्ट टावर पर..शादी नहीं तो जान दे दूंगी! फिर सामने आया ‘वीरू’ देखें VIDEO

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा के बिरौल में शोले का सीन दोहराया! मगर थोड़ा उल्टा…यहां वीरू नहीं बसंती चढ़ गई टावर पर। प्रेमिका का खतरनाक इश्क़! बिरौल में नाबालिग प्रेमिका 8 लाख वोल्ट वाले बिजली टावर पर चढ़ गई। “शादी नहीं तो जान दे दूंगी!”@आरती शंकर,बिरौल-देशज टाइम्स।

किचका राजवनी में नाबालिग लड़की बिजली टावर पर चढ़ी, प्रेमी के आश्वासन पर उतरी

—बिरौल में नाबालिग लड़की हाईटेंशन टावर पर चढ़ी। गाँव बना दर्शक, प्रेमिका ने शोले स्टाइल में बिजली टावर से दी धमकी। हाई वोल्ट के टावर पर नाबालिग लड़की! प्रेमी के आश्वासन पर ही उतरी नीचे। दरभंगा के बिरौल में फिल्मी अंदाज़ का इश्क़! शादी न होने पर आत्महत्या की धमकी

शोले फिल्म के वीरू स्टाइल में टावर पर चढ़ी बसंती टाइप लड़की, मचा हड़कंप, गांव वाले मूकदर्शक

बिरौल-दरभंगा, देशज टाइम्स। बिरौल प्रखंड के पटनिया पंचायत वार्ड संख्या-13 के किचका राजवनी टोल में गुरुवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई। प्रेम प्रसंग के कारण एक नाबालिग लड़की गांव के पास बने हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। इस टावर से होकर करीब 8 लाख वोल्ट की धारा गुजरती है। लड़की ने सबके सामने कहा कि अगर उसका प्रेमी उससे शादी नहीं करेगा, तो वह या तो कूद जाएगी या फिर बिजली के तार पकड़ लेगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में आशा अब – हर घर जाकर बनाएंगीं आयुष्मान कार्ड-लापरवाही पर बड़ी फटकार

ग्रामीणों में हड़कंप, लड़के को बुलाया गया

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। खास बात यह रही कि लड़का और लड़की दोनों ही एक ही गांव के नाबालिग हैं। घबराए ग्रामीणों ने तुरंत लड़के को मौके पर बुलाया। लड़का नीचे से लड़की को समझाता रहा और बोला, मैं तुमसे ही शादी करूंगा, तुम नीचे उतर आओ। प्रेमी का आश्वासन सुनकर लड़की शांत हुई और धीरे-धीरे नीचे उतर आई।

ग्रामीणों का साहस और सहयोग

ग्रामीणों ने भी साहस दिखाते हुए लड़की को सुरक्षित नीचे उतारने में मदद की। वार्ड सदस्य अर्जुन मुखिया ने कहा कि नाबालिग लड़की का यह कदम चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि प्रेम में दीवानगी इस हद तक बढ़ना समाज के लिए खतरनाक संकेत है।

पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी

घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में ही लड़की सुरक्षित टावर से उतरी। बिरौल थाना अध्यक्ष चन्द्रमणि ने इसकी पुष्टि की है। मुखिया पति मनोज सुधांशु ने भी घटना को सही बताया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में State Women Commission का बड़ा ऐलान–महिलाओं के लिए 24×7 Help Desk!

गांव में चर्चा..वीरू पानी की टंकी पर चढ़कर

गांव में यह घटना चर्चा का मुख्य विषय बन गई है। लोग इसे फिल्म शोले के उस दृश्य से जोड़कर देख रहे हैं जिसमें वीरू पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देता है।

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur के गायघाट में ये शराब बंदी की कैसी जंग? मांझी बोले- नीतीश जी, गरीब जेल में क्यों?

पुलिस नाकाम, ग्रामीणों ने खुद तोड़ी शराब की बोतलें! मुजफ्फरपुर के गायघाट में अनोखा...

बिहार में गड़बड़ी करने वाले जनवितरण डीलरों पर ताबड़तोड़ एक्शन, 43 PDS दुकानों का लाइसेंस रद्द, 33 FIR, 7955 दुकानदारों को नोटिस, 8613 की...

बिहार में गड़बड़ी करने वाले PDS दुकानदारों पर सरकार का बड़ा एक्शन! FIR और...

Darbhanga Election | संवेदनशील बूथों की लिस्ट अपडेट, फ्लैग मार्च, सोशल साइट पर निगहबानी, स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना तक…@Big Strategy

बिहार चुनाव 2025: दरभंगा में कड़ी सुरक्षा और सख्त व्यवस्था, चुनाव से पहले दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें