spot_img

Darbhanga की नाबालिग को अगवा कर Mumbai ले गया, ट्रेन पर अकेले बैठाकर छोड़ा, हजारों कैश भी ऐंठ लिए…फिर ये हुआ?

spot_img
- Advertisement -
मुख्य बातें: पिता और भाई की तत्परता से अपहृत हुई नाबालिग बाल-बाल बच गई,अपहरण कर्ता पर प्राथमिकी,आखिर कैसे परिजनों को जानकारी मिली कि लड़की मुंबई चली गई है। पूरी खबर पढ़िए, कैसे परिजनों ने बचाई अपनी बेटी की जान

जाले, देशज टाइम्स। कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को बहला फुसला कर पंद्रह हजार रुपए नकद समेत मुंबई ले जा रहे एक नाबालिग को, उसके पिता एवम् भाई ने मिली जानकारी के तहत तत्परता पूर्वक पहल कर, मुंबई से बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नगर निगम टैक्स पर ब्याज माफ़ी का आखिरी मौका, पेंशन KYC के लिए उमड़ी भारी भीड़, जानिए पूरी प्रक्रिया

इस संदर्भ में नाबालिग के पिता ने कमतौल थाना में क्षेत्र के रमौल गांव निवासी मो. अजीज के पुत्र मो. सुबहान के विरूद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि इनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर एवम घर से पंद्रह हजार रुपए चोरी करवा नामजद ने बीते 21 सितंबर 23  की शाम को अगवा कर दरभंगा रेलवे स्टेशन से कर्मभूमि एक्सप्रेस से मुंबई ले जाने के लिए ट्रेन में बैठा दिया।

- Advertisement -

वहीं, नाबालिग से पंद्रह हजार रुपए झटक लिया। सहानुभूति दिखलाते हुए रास्ता खर्च बोल कर सात सौ रुपए नाबालिग को देते हुए कहा कि मुंबई पहुंचों हम भी इसी ट्रेन से मुंबई पहुंच रहे हैं। इस हरकत को देख नाबालिग के एक जानकार युवक ने इस आशय की सूचना नाबालिग के पिता को मोबाइल फोन से दी।

- Advertisement -

युवक ने बताया कि रमौल गांव निवासी नासो परवीन भी इसी गाड़ी से मुंबई जा रही है। तत्काल नाबालिग के पिता ने नासो परवीन से मोबाइल फोन से आग्रह कर नाबालिग को कब्जे में करवा लिया। वहीं अपने पुत्र (नाबालिग के भाई) को दूसरे ट्रेन से मुंबई भेज, नासो परवीन के घर (मुंबई) से वापस अपने घर लाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहों पर DM का बड़ा एक्शन, कहा- 'जिले में कोई कमी नहीं, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई'

घटना की जानकारी मिलते ही पंचायती का हवाला दे कर अपहरणकर्ता के शुभेच्छु लोग नाबालिग के पिता को बरगलाना चाहा लेकिन कोई नतीजा नहीं निकलते देख मजबूरन, नाबालिग के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है नामजद इस घटना से पूर्व भी एक नाबालिग का अपहरण कर चुका है। वह बदमाश प्रवृति का है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल और जोस बटलर की मस्ती का वायरल वीडियो

Yuzvendra Chahal: क्रिकेट के मैदान पर जितनी इनकी फिरकी कमाल दिखाती है, उतनी ही...

IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, रियान पराग ने खोला ड्रेसिंग रूम का राज!

IPL 2026: क्रिकेट के मैदान पर जब छोटे खिलाड़ी बड़ा धमाका करते हैं, तो...

TRAI DND App: स्पैम कॉल और SMS से पाएं स्थायी मुक्ति, जानें कैसे

TRAI DND App: स्मार्टफोन पर लगातार आने वाले स्पैम कॉल और अनचाहे SMS से...

मेष मासिक राशिफल अप्रैल 2026: आपके जीवन में नई दिशा लाएगा Aries Monthly Horoscope April 2026

Aries Monthly Horoscope April 2026: ब्रह्मांड की गूढ़ चाल और ग्रहों के परिवर्तन से...