spot_img

दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक 7 दिन से फरार, पुलिस के खाली हाथ, कई सवाल

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा समाचार: शिक्षा के मंदिर में एक मासूम के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक निजी शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है, लेकिन घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

- Advertisement -

यह घटना 2 दिसंबर 2025 की शाम की बताई जा रही है। फेकला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता अपनी कोचिंग क्लास में पढ़ने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। जब बच्ची समय पर घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वे कोचिंग सेंटर पहुंचे, जहां बच्ची अचेत अवस्था में मिली। आनन-फानन में स्थानीय फेकला थाने की पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) पहुंचाया।

- Advertisement -

इस गंभीर मामले को लेकर परिजनों ने 3 दिसंबर 2025 को महिला थाना में आरोपी निजी शिक्षक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले में घूम रहे बाइक चोर... रहिए सावधान! पढ़िए एक ही दिन में दो बाइकें गायब, पुलिस के हाथ खाली!

पुलिस की गिरफ्त से दूर आरोपी

घटना के सात दिन गुजर जाने के बाद भी मुख्य आरोपी शिक्षक पुलिस की पकड़ से बाहर है। महिला थानाध्यक्ष कुमारी मधुबाला ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई है, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीमें गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसे कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, PRS कक्ष में लगी आग, फिर क्या हुआ!

मुजफ्फरपुर आग: आज मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। पैसेंजर रिजर्वेशन...

Araria News: अररिया में Bribery राजस्व कर्मचारी बर्खास्त, DM विनोद दूहन का कड़ा एक्शन, 15 हजार में चली गईं नौकरी!

Bribery: बिहार के अररिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के...

Bihar Education News: पांचवीं तक के स्कूल का समय बदला, School Timing भीषण गर्मी के चलते DM ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए कब...

Patna School Timing: पटना में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और...