spot_img

Darbhanga News | लहेरियासराय थाना से 6 साल पहले नाबालिग हो गई गायब, जब मिली…तो पुलिस भी रह गईं भौंचक

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | लहेरियासराय थाना से 6 साल पहले नाबालिग हो गई गायब, जब मिली…तो पुलिस भी रह गईं भौंचक जहां छह वर्ष पहले थाना से गायब हुई तथाकथित नाबालिग यानि प्रेमिका अपने ससुराल से दो बच्चों के साथ बरामद हुई है। प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | लड़कीं की मां ने अगवा करने की दर्ज कराई थी एफआईआर

दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र से छह वर्षों से लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने जिंदा बरामद कर लिया है। हालांकि वह नाबालिग लड़की अपने ससुराल से दो बच्चों के साथ बरामद हुई है। बताया जाता है कि लड़कीं की मां ने कोर्ट के निर्देश पर 11 जुलाई 2018 को लहेरियासराय थाना अपनी पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दी थी लेकिन पुलिस ने भी अपने स्टाइल में काम करते हुए 9 दिसम्बर 22 को प्राथमिकी दर्ज की थी।

- Advertisement -

Darbhanga News | पुलिस पर मिलीभगत का तमंगा, पुत्री की हत्या का आरोप, थी बड़ी बेचैन पुलिस, मगर अब…

दर्ज प्राथमिकी में लड़कीं मां ने प्रेमी सहित पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। इतना ही नही इस प्राथमिकी में पुलिस पर भी मिली भगत का आरोप लगाया गया था। दर्ज प्राथमिकी में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पुलिस की मिलीभगत से थाने से गायब कर उनकी पुत्री की हत्या दी है। इसके बाद ही पुलिस की भी बेचैनी बढ़ गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Darbhanga News | मामले में पेंच तब फंसा था कि कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने

जानकारी के अनुसार मामले में पेंच तब फंसा था कि कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने लड़कीं को बरामद करने के बाद मेडिकल जांच कराने के बाद उसे लहेरियासराय थाना में रखा कि अगले दिन कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करवाएंगे, लेकिन लड़की अचानक से लहेरियासराय थाना परिसर से गायब हो गई थी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News | लड़कीं अपने प्रेमी के घर सी बरामद हुई, जहां अब वह दो बच्चों की मां

इस मामले के उद्भेदन के पुलिस को काफी मशक्कतकरनी पड़ी थी। इस मामले प्रेमी प्रेमिका का की सुराग पुलिस को नही मिल रहा था। इस केस की अनुसंधानक लवली कुमारी की बनाया गया। अनुसंधानक ने लगातार प्रेमी के घर छापेमारी करना शुरू कर दी तब जाकर इस मामले का उद्भदेन हो सका। लड़कीं अपने प्रेमी के घर सी बरामद हुई, जहां अब वह दो बच्चों की मां बन चुकी है। पुलिस ने देर रात प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Child Help Desk दरभंगा में बच्चों के लिए बड़ा फैसला! अब हर थाने में मिलेगा 'चाइल्ड हेल्प डेस्क', ऐसे मिलेगी मदद

Darbhanga News | सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया

इस संबंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि काफी दिनों बाद इस मामले का उद्भेदन किया गया है। घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़कीं अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इस मामले को लेकर पीड़िता की मां ने 4 मई 2018 प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Darbhanga News | 30 मई को लहेरियासराय थाना से लड़कीं गायब हो गई थी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29 मई 2018 को बरामद कर लिया। और उसे मेडिकल जांच डीएमसीएच में कराने के बाद उसे लहेरियासराय थाना में रखा गया कि अगले दिन उसका कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज कराया जा सके लेकिन वह 30 मई को लहेरियासराय थाना से लड़कीं गायब हो गई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Land Fraud जमीन के नाम पर दरभंगा में 10 लाख की ठगी! रजिस्ट्री नहीं कराई, घर बनाने पर मिली धमकी

Bihar Land Fraud: जाले के आजाद अंसारी ने पुपरी थाने में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पांच लाख UPI #BiharLandFraud,#JaleNews,#PoliceComplaint

बिहार: नौवीं की किताबें नहीं मिलीं, छात्रों का आधा साल बर्बाद! बोर्ड परीक्षा का क्या होगा? स्कूल बना रहे ब्रिज कोर्स

Bihar Class 9 Books: बिहार में नौवीं कक्षा के लाखों छात्रों को नए सिलेबस की सभी किताबें नहीं मिली हैं। आधा सत्र बीतने के बाद भी विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की पुस्तकें नदारद हैं, जिस #BiharNews,#CBSEBihar,#Class9Books

दरभंगा से बिरौल तक मातम! बाजार से लौट रहे सिविल कोर्ट बिरौल के क्लर्क की अचानक मौत, बूढ़े मां-बाप का सहारा छिना

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय में बाजार से घर लौट रहे सिविल कोर्ट के क्लर्क विक्रम कुमार की अचानक गिरने से मौत हो गई। अविवाहित विक्रम अपने पीछे वृद्ध माता-पिता और एक बह #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#Laheriasarai

दरभंगा में एलिवेटेड रोड से लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तोड़ना पड़ेगा? DM-SSP ने मौके पर पहुंचकर दिए ये कड़े निर्देश!

Bihar Elevated Road: दरभंगा में निर्माणाधीन बिहार एलिवेटेड रोड परियोजना के कारण लहेरियासराय थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का कुछ हिस्सा प्रभावित हो रहा है। डीएम और एसएसपी #BiharNews,#DarbhangaPolice,#ElevatedRoad