spot_img

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | कछुआ में महिला की हत्या कर लाश को फांसी पर लटकाया…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Kusheshwarsthan News | कछुआ में महिला मीनू देवी की हत्या कर लाश को फांसी पर लटकाया…। भाई ब्रजेश कुमार राय ने मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।

- Advertisement -

Darbhanga News | स्मिता देवी के बाद मीनू

कुशेश्वरस्थान से लगातार हत्या की खबर आ रही है जहां पहले सुकमारपुर गांव में विवाहिता लालन यादव के पुत्र सुमन कुमार यादव की चौबीस साल की पत्नी स्मिता देवी की हत्या के बाद ससुराल वालों ने बोरे में बंद कर लाश को नदी में फेंक दिया था।

- Advertisement -

Darbhanga News | दो दिनों में दो महिलाओं की हत्या कुशेश्वरस्थान में

जानकारी के अनुसार, दो दिनों में दो महिलाओं की हत्या कुशेश्वरस्थान में हुई है। इसमें, पहली वारदात स्मिता देवी से जुड़ा है जहां, घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर बह रही कमला नदी में बोरे में बंद स्मिता देवी की लाश मिली। शनिवार को उसकी हत्या कर ससुराल के मर्द भूमिगत हो गए थे, वहीं आज पुलिस ने गोताखोर की मदद से नदी से दो बोरा बरामद किया। इसमें एक बोरा में महिला की लाश तथा दूसरे बोरी में ईंट भरा था। दोनों एक दूसरे से बंधा हुआ था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आंगनवाड़ी कायाकल्प की तैयारी! DM Kaushal का डैशबोर्ड एंट्री पर बड़ी सख्ती -पोषण माह और काम में ढिलाई नहीं, कल तक रिपोर्ट!

Darbhanga News | यह कुशेश्वरस्थान की पुलिस है…जहां

इसकी गुत्थी पुलिस सुलझा ही रही थी कि ताजा मामला थाना क्षेत्र के कछुआ गांव से आई है जहां महिला मीनू देवी की हत्या कर शव को फांसी पर लटका मिला है। मगर, यह कुशेश्वरस्थान की पुलिस है। स्मिता देवी की हत्या के सुराग के करीब पहुंची पुलिस अब मीनू देवी की संदिग्ध मौत की परत खोलेगी। पढ़िए पूरी खबर

Darbhanga News | वारदात आज दोपहर तीन बजे की है जब मीनू के भाई भिंडुआ के ब्रजेश कुमार राय को

रविवार को दो बच्चे की मां इसी गांव के गौड़ी शंकर राय के पुत्र बैजनाथ राय की पचीस साल की पत्नी मीनू देवी की हत्या कर ससुराल वालों ने फांसी पर लटका दिया। वारदात आज दोपहर तीन बजे की है जब मीनू के भाई भिंडुआ निवासी ब्रजेश कुमार राय को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बताया….

यह भी पढ़ें:  दरभंगा बाकरगंज की अनुप्रिया चौधरी को आजीवन कारावास| खौफनाक वारदात का अंत ! पति को हॉर्लिक्स में जहर देने वाली पत्नी को उम्रकैद!

Darbhanga News | जल्दी आइए आपकी बहन फंदे से लटकी हुई है, खुदकुशी कर ली है…

ब्रजेश कुमार राय ने बताया कि उनकी बहन के देवर लक्ष्मण कुमार राय ने फोन किया था। इसमें उसने बताया कि आपकी बहन ने खुदकुशी कर ली है। घर के बरेरी में दुपट्टा से फांसी का फंदा लगी उसकी लाश मिली है। आप जल्दी आइए। सूचना मिलते ही अपने कुछ ग्रामीणों के साथ कछुआ बहन के घर पहुंचे तो हमारी बहन अपने घर में फांसी के फंदे पर झूल रही थी। वहां, महिलाओं और आसपड़ोस के लोगों की भीड़ इक्ट्‌ठा थी।

Darbhanga News | यह सुसाइड नहीं है

ब्रजेश कुमार राय ने बताया कि उसकी बहन ने खुदकुशी नहीं की है। जिस तरीके से उसकी लाश फांसी में झूलती दिखी साफ है उसकी हत्या कर दी गई है। फंदे पर झूल रही बहन की लाश देखने से साफ था कि यह खुदकुशी का मामला नहीं है। क्योंकि बहन का घुटना घर में रखे पलंग से सटा हुआ था।

Darbhanga News | बराबर करते थे दहेज के लिए पिटाई

उन्होंने कहा कि ससुराल वाले दहेज के रूप में मोटी राशि के मांग करने के लिए मेरी बहन के साथ बराबर मारपीट किया करता था। उन्होंने बताया कि उन्हीं की सूचना पर थाना के प्रशिक्षु दरोगा नर्मदेश्वर सहनी कछुआ गांव में मेरी बहन के घर पहुंचे। फांसी के फंदे पर लटका शव को बारीकी से जांच पड़ताल कर उसे नीचे उतारा। कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले की तहकीकात भी हो रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News देर से मगर कुशेश्वरनाथ मंदिर प्रबंधन का बड़ा फैसला|पंडों को अब मिलेगा ID कार्ड! महिला श्रद्धालुओं के लिए बड़ा फैसला

Darbhanga News | कब फांसी पर लगाया मालूम नहीं

ब्रजेश ने बताया कि पूछताछ करने पर बहन के ननद समता कुमारी ने बताया कि आंगन में कोई नहीं था। कब फांसी लगाया यह नहीं मालूम। लेकिन काफी देर बाद आंगन में आए तो भाभी को फांसी पर लटका हुआ देख इसकी सूचना मां और पिताजी को दी। फिर भिंडुआ में मोबाइल से जानकारी दी।

Darbhanga News | पुलिस ने दिखाई तत्परता

जिला की बैठक में भाग ले रहे थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को प्रशिक्षु दरोगा ने घटना की सूचना दी। बैठक समाप्ति के बाद थाना अध्यक्ष श्री सिंह मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना को लेकर मृतिका के भाई ने लिखित आवेदन थाना अध्यक्ष को दिया। दिए गए आवेदन पत्र में ससुराल वालों पर बहन को हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports