

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के हावीडीह दक्षिणी पंचायत के बनीमा बांध टोला पर सांप के डंसने से एक 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
- Advertisement -
ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की देर शाम रामविजय यादव की पत्नी विभा देवी अपने आंगन के चापाकल पर पानी लेने गई थी। इसी दौरान कोई विषैला सांप उन्हें काट लिया।
- Advertisement -
परिजनों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल बहेड़ी ले जा रहे थे। इसी क्रम में विभा की मौत रास्ते में हो गई। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पुलिस पदाधिकारी को भेज कर उसके शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया।
- Advertisement -

