spot_img

Saharsa-Darbhanga मार्ग पर दिनदहाड़ युवक की हत्या, पैनकार्ड, गाड़ी से उतरकर बाइक? आखिर…?

spot_img
- Advertisement -

DeshajTimes.Com| आप पढ़ रहे हैं, देशज टाइम्स। सहरसा-दरभंगा मार्ग पर दिनदहाड़ युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे बलुआहा पुल पर घात लगाकर बैठे पहले से युवक विनोद का इंतजार कर रहे थे। अपराधियों ने वारदात उस दौरान अंजाम दिया जब विनोद एक शादी से लौट रहे थे। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी है। वजह के साथ सवाल भी उठ रहे। आखिर विनोद शादी में पैककार्ड जेब में लेकर क्यों गया था? आखिर विनोद गाड़ी से उतरकर बाइक से क्यों घर जाना जाता था? क्या उसे पहले से आशंकित था?

- Advertisement -

बलुआहा पुल पर दिनदहाड़ अपराधियों ने मारी गोली

सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग स्थित बलुआहा पुल पर दिनदहाड़ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में घर के दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या! बरामदे पर खून से लथपथ लाश और बगल में क्या मिला? | पढ़िए

बारात से लौटते वक्त अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा निवासी विनोद कुमार यादव के रूप में हुई है। वह नारायणपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और सोमवार को बारात से लौट रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा में बड़ा हादसा! ग्रेनाइट गिरने से चंपारण के मजदूर का पैर जख्मी| पढ़िए - किसने -कैसे किया जाले में इलाज

सवाल:  विनोद ने बाइक से जाने का क्यों फैसला किया?

बताया जा रहा है कि बारात चारपहिया वाहन से गई थी, लेकिन लौटते समय विनोद ने बलुआहा के पास वाहन से उतरकर अपनी बाइक से सहरसा जाने का फैसला किया। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली मार दी। गोली सीने और गाल पर लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही महिषी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक को महिषी पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

सवाल: शादी समारोह में पैन कार्ड लेकर क्यों गया था?

मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले पैन कार्ड के आधार पर की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस ने अपराधियों की तलाश के लिए इलाके में नाकेबंदी कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

👉 पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence