संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने अपहरण के एक मामले में 24 घंटे के भीतर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर पूरे मामले से पर्दा उठा दिया।
इसी थाना क्षेत्र के विद्यापति चौक निवासी आयुर्वेद चिकित्सक विजय कुमार मिश्र को उनके क्लीनिक से ही अपहरण हो जाने की चर्चा होने लगी। इस मामले को लेकर उनकी पत्नी ने विवि थाना में चार लोंगों के विरुद्ध आवेदन दिया। आवेदन को देखते ही विवि थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने मामले को गंभीरता से लिया।






उन्होंने कुछ ही घंटों बाद सदर थाना के सहयोग से चारों आरोपी को धर दबोचा और अपहरण हुए चिकित्सक को बरामद कर लिया। मामले दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने सदर थाना की पुलिस की मदद से चारों आरोपी को गिरफ्तार करते हुये उक्त चिकित्सक को बरामद कर लिया।
इसकी पुष्टि विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कहा कि अपहृत विजय कुमार मिश्र सिवान जिला के दरौली थाना क्षेत्र के मिश्रकगौड़ी गांव निवासी है। यहां क्लिनिक खोलकर व्यवसाय करते हैं। एक दिन पहले दोपहर में उन्हें चार लोगों ने बाइक पर बैठाकर अगवा कर लिया था।
शुक्रवार दोपहर बाद अपहृत की पत्नी अंजली कुमारी ने विश्वविद्यालय थाना में अपहरण की एफआईआर दर्ज कर चार लोगों को नामजद किया था। उनमें सदर थाना क्षेत्र के सारामोहनपुर निवासी सुरेश साह, सोनू कुमार, गणेश महतो और मो इमतेयाज की तलाश शुरू हुई।
पुलिस ने गणेश महतो के घर से उसके बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें सोनू कुमार, गणेश महतो और सुरेश साह शामिल है। पूछताछ में बताया कि डॉ॰ विजय के भाई विनय ने हम लोंगों से दस लाख रुपए नहीं दे रहा था यही नहीं कई बहाने बना रहा था।
विवि थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि भाई के द्वारा कर्ज नहीं चुकाने के कारण सभी आरोपियों ने चिकित्सक को ही उनके क्लीनिक से जबरन उठाकर ले गया था !उन्होंने कहा कि इस बाबत और भी जानकारी इकट्ठा की जा रही हैं।








