

फोटो। अपराधियों के साथ हाथापाई और पिस्टल के बट से जख्मी नवहट्टा थाना क्षेत्र के पिंटू
बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र के सहरसा-बिरौल मुख्य मार्ग पर सोनपुर के निकट बीती रात अज्ञात बदमाशों ने छिनतई के दौरान एक बाइक सवार के साथ हाथापाई एवं पिस्टल के बट से मार कर उसे जख्मी कर दिया।
जख्मी होने के बाद भी बाइक सवार अपनी गाड़ी को बदमाशों से बचाने में सफल रहा। जख्मी व्यक्ति सहरसा जिला के नवहट्टा थाना क्षेत्र के सत्तोर बड़बाही गांव के पिन्टू यादव है। जिन्होंने इस घटना की सूचना अपने परिजनों को दिया।
रात अधिक हो जाने के कारण परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी को सहरसा हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद घटना की सूचना बिरौल थाना को दी। पिंटू ने पुलिस को बताया कि बिरौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर सोनपुर के निकट एक बाइक पर तीन के संख्या में बदमाशों ने इन्हें रोक कर बाइक छिनने का प्रयास किया।
इसका विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसी क्रम में एक बदमाश ने पिस्टल के बट से वार कर जख्मी दिया और मोबाइल, बाइक की चाभी और कुछ नगद रुपये छीन कर भाग गए।
जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व भी बिरौल-विशनपुर मुख्य मार्ग पर सिसौनी के निकट बहेड़ा थाना क्षेत्र के कटबासा गांव निवासी विश्वनाथ प्रसाद यादव के साथ बदमाशों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। इधर, दोनों घटना को लेकर पीड़ित की ओर से अलग-अलग आवेदन पुलिस को दिया गया है। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस तहकीकात में जुट हुई है।




