
बेनीपुर। बेनीपुर बाजार में झपट्टा मार गिरोह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को क्षेत्र के मकड़मपुर गांव के सीता देवी एसबीआई बेनीपुर के शाखा से अपने खाता से रूपए निकासी कर आशापुर कि ओर जा रही थी, कि इसी दौरान बेनीपुर अंबेडकर धर्मशाला के पास मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने पीछे से झपटा मारकर रूपये का झोला लेकर फरार हो गया।
इस घटना के संबंध में स्थानीय सूत्रों के अनुसार उक्त गांव के सीता देवी बैंक से एक लाख रुपए की निकासी कर झोला में लेकर आशापुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अंबेडकर धर्मशाला के समीप मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने पीछे से झपटा मारकर रूपये का झोला लेकर भाग निकला।
झपटा मारने के दौड़ान उक्त महिला गिर पड़ी । जिसमें वे जख्मि भी हो गया ।जब तक महिला शोर मचाया तब तक अपराधी निकल गया था। बाद में स्थानीय लोगों ने घायल सीता देवी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सक ने उनका ईलाज किया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में किसी भी तरह का आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।






