spot_img

Darbhanga News| दरभंगा में Acaryo India करेगा महिला-पुरुषों की बंपर बहाली, साथ में शानदार सैलरी, लगेगा 8 अप्रैल को Job Camp

खास यह, दरभंगा जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक पद पर चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार। कीजिए तैयारी, बनिए साक्षात्कार का हिस्सा। पाइए शानदार नौकरी

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| दरभंगा में Acaryo India महिला-पुरुषों की बंपर बहाली करने जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को शानदार सैलरी भी मिलेगा। इसके लिए 8 अप्रैल को Job Camp का आयोजन किया जा रहा है। 08 अप्रैल (सोमवार) को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में जॉब कैंप के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। 

- Advertisement -

Darbhanga News| दरभंगा नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी ने बताया

यह जानकारी दरभंगा नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय मृणाल कुमार चौधरी ने शुक्रवार को दी है। उन्होंने बताया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 08 अप्रैल 2024 (सोमवार) को आईटीआई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में Acaryo India की ओर से पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का भव्य उद्घाटन

Darbhanga News| जॉब कैंप में JRP के लिए 20 पदों पर होगी महिला-पुरुषों की भर्ती, ये रहेगा योग्यता का मानक

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में JRP (जॉब रिसोर्स पर्सन) के लिए 20 पदों पर साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा। इसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि नियोजक की ओर से 12वीं उत्तीर्ण एवं अनुभवी (फील्ड एवं सोशल वर्क) महिला/पुरुष अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी। उन्होंने बताया कि नियोजक की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 15,000/- रुपये सहित पीएम, ईएसआई, चिकित्सा भत्ता प्रतिमाह दिया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान की बेटी सीमा बनी DSP, भाजपा महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और प्रथम हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने किया सम्मानित

Darbhanga News| दरभंगा जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक पद पर मिलेगा रोजगार

उन्होंने बताया कि नियोजक की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा जिला के सभी प्रखंड में एक-एक पद पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

Darbhanga News| जॉब कैंप में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैंप में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में डेढ़ करोड़ की सोने की लूट का मास्टरमाइंड डॉक्टर! पुलिस ने दबोचा, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Patna Gold Robbery: पटना के बोरिंग रोड स्थित गिन्नी ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ रुपये के सोने की लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किय#PatnaGoldRobbery,#BiharCrime,#GinniJewelers

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ, उमड़ पड़े श्रद्धालु

Darbhanga News: दरभंगा के रहमगंज स्थित बाबा केदारनाथ शिवालय में नौ दिवसीय नवाह यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का अ#DarbhangaNews,#KedarnathShivale,#NavahYagya

बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

Bihar Weather: समस्तीपुर में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने 28 जून 2026 के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसमें अधिकत#BiharWeather,#SamastipurNews,#PusaMausam

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch