spot_img

Samastipur-Darbhanga Main Road पर ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, बरहेता के युवक की मौत, दूसरा नाजुक

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

➡️ अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर
➡️ इलाज के दौरान रास्ते में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
➡️ पुलिस मामले की जांच में जुटी

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

समस्तीपुर/दरभंगा, देशज टाइम्स टीम। 

- Advertisement -

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर महादेव स्थान मंदिर के पास पुलिया पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दरभंगा की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बेनीपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका! पूर्व अध्यक्ष कलानंद झा नहीं रहे, शोक में डूबा इलाका

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, एक की रास्ते में मौत

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हनुमाननगर पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन, अस्पताल ले जाते समय एक युवक की रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Chhath Puja |छठ और काली पूजा से पहले बेनीपुर में SDO मनीष का एक्शन: सुरक्षा-सफाई पर दिए कड़े निर्देश, जानें क्या होंगी व्यवस्थाएं

मृतक और घायल युवक की पहचान

✔️ मृतक: अभिषेक कुमार (24), पिता – मनु मंडल, गांव – बरहेता, वार्ड संख्या 8
✔️ घायल: रूपेश कुमार उर्फ जहीर खान (23), पिता – शिवचंद्र राय, गांव – जटमलपुर

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अज्ञात ट्रक चालक की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Wushu Competition | दरभंगा में बेटियों का जलवा! वुशु प्रतियोगिता में जीते गोल्ड, बनीं आत्मनिर्भर

स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाही से हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आया! 3392 अभ्यर्थियों की चमकी किस्मत, फौरन देखें अपना परिणाम

Bihar BPSC Result: BPSC ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के मुख्य परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 3,392 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता पाई है। उम्मीदवार अब वेबसाइट पर अपना र#BiharBPSC,#BPSCResult,#BiharExams

करिश्मा! भागलपुर में बाढ़-पुल टूटने के बाद भी धनतेरस पर 500 करोड़ से ज्यादा की बिक्री, बाजार देख चौंके लोग |पढ़िए -सन्हौला

Bhagalpur Dhanteras: बाढ़ और विक्रमशिला पुल हादसे के बाद भी भागलपुर में धनतेरस पर बाजार ने जबरदस्त वापसी की. ऑटोमोबाइल, सर्राफा और इलेक्ट्रॉनिक्स में रिकॉर्ड बिक्री से 500 करोड़ रुप#BhagalpurNews,#DhanterasBusiness,#BiharMarket

MP सुधाकर सिंह की गिरफ्तारी पर लोकसभा अध्यक्ष का बड़ा एक्शन! बिहार में DM-SP की कुर्सी खतरे में?

Bihar Politics: बक्सर सांसद सुधाकर सिंह को नवादा में हिरासत में लेने का मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार के मुख्#BiharPolitics,#SudhakarSingh,#LokSabhaSpeaker

बिहार के शिक्षकों को बंपर खुशी! दीपावली-छठ से पहले आएगी सैलरी, देरी पर अफसरों की खैर नहीं

Bihar Teachers Salary: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों को दीपावली और छठ से पहले वेतन मिलेगा। वित्त विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि भुगतान में देरी पर जिम्मेदार#BiharTeachers,#DiwaliChhathSalary,#BiharNews