spot_img

दरभंगा का हर पोखर, उसकी पहचान माछ, शान मखान, मुस्कुराहट की बखान करने वाला पान भी स्तब्ध…मौन है…नहीं रहे आचार्य सोमदेव

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स परिवार की ओर से ऐसे पुख्ता, साहित्यक समुद्र से शब्द की बाजीगरी करने वाले महामना आचार्य सोमदेव को शत-शत-कोटि-कोटि नमनांजलि…सादर नमन

- Advertisement -

मिथिला का हर पोखर, उसकी पहचान माछ उसकी शान मखान और मुख पर मुस्कुराहट की बखान करने वाला पान आज स्तब्ध है। आज उसे शब्दों से महान बनाने वाले उसके लिए शब्दों की लहरी लिखने वाले, उसकी महत्ता को जग प्रसिद्ध करने वाले उनके अपने, मिथिलांचल के हर घरों की शान, मैथिली फिल्म जय बाबा बैद्यनाथ के गीतकार, सफल, प्रतिष्ठित साहित्यकार, समग्र चिंतक सोमदेव नहीं रहे।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

ऐसे प्रसिद्धता के वलिष्ठ, वरीय, मिथिला के वैभव उसकी विभूति के पंगत के सबसे आगे की पंक्ति में बैठने वाले, पुरोधा  बिरौल प्रखंड अंतर्गत नेउरी टोला दाथ (जयंतीपुर) गांव के रहने वाले प्रो. गौरीशंकर प्रसाद श्रीवास्तव उर्फ आचार्य सोमदेव का पटना में निधन हो गया। अपने आवास पर सोमवार को उन्होंने अंतिम सांसें ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News वाह! अलीनगर के बच्चों ने कर दिया कमाल, स्वच्छता पर ऐसी कलाकारी कि अधिकारी भी बोले- 'शानदार!'

परिजनों ने बताया आचार्य सोमदेव अर्से से बीमार थे।  इनका अंतिम संस्कार पटना के गंगा तट पर किया जाएगा। इनके निधन की खबर से मिथिला में शोक में मौन है। आचार्य सोमदेव की लिखी उनकी कही बातें आज लोगों के जुबांन पर है ही सदैव मिथिलांचल की विरासत के साथ जीवंत रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime हत्याकांड का फरार शूटर अविनाश | अब घर पर चला पुलिस का 'हथौड़ा'! संपत्ति कुर्क होते ही मच गई खलबली

दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अधीन महारानी कल्याणी महाविद्यालय में हिंदी विषय के विभागाध्यक्ष रहे आचार्य सोमदेव को “सहसमुखी चौक पर” के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार भी वर्ष 2002 में मिल चुका है। वहीं, मैथिली फिल्म जय बाबा बैद्यनाथ के गीतकार के तौर पर उनकी ख्याति सिने जगत में भी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey