back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Darbhanga के Biraul में व्यवहार न्यायालय भवन के निर्माण कार्यों को देखने पहुंचे एसीजेएम सह जज इंचार्ज Pankaj Chandra Verma, तो क्या कहा…?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। नव निर्माणाधीन व्यवहार न्यायालय भवन का निर्माण कार्य अंतिम पायदान पर पहुंच गया है। भवन निर्माण कार्यों के प्रगति का निरीक्षण करने बुधवार को एसीजेएम सह जज इंचार्ज पंकज चंद्र वर्मा के नेतृत्व में जेएम प्रथम राजू कुमार साह, जेएम प्रथम पप्पू कुमार पंडित निर्माण स्थल पर पहुंचे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: JDU में घमासान, राजेश राय बने KusheshwarAsthan प्रखंड अध्यक्ष, विनीत कुमार ने कहा -यह धांधली है, पढ़िए कुशेश्वरस्थान पूर्वी की Political HOT

जहां एसीजेएम ने भवन निर्माण कर रहे एजेंसी के संवेदक के निर्माणाधीन व्यवहार न्यायालय भवन के सभी कमरे का निरीक्षण किया।

- Advertisement -

इस दौरान एसीजेएम सह जज इंचार्ज श्री वर्मा ने न्यायधीशों के कार्यालय,कोर्ट इजलास,स्टाफ कैंटीन, नर्सिंग रुम,एमिनिटी सेंटर का निरीक्षण किया।

- Advertisement -

इसके अलावा 180 महिला-पुरुष क्षमता वाले कैदी के लिए चार कमरे का निर्माण किया गया हाजत (जहां छुट्टी के दिन छोड़ कर शेष दिनों में कोर्ट संचालन तक उपस्थिति के लिए रखा जाएगा) तथा परिसर का सुरक्षा व्यवस्था आदि का गंभीरता से जायजा लेने के बाद एसीजेएम ने त्रुटि पाये गए कार्यों में सुधार करने का निर्देश संवेदक को दिये।

भवन के अंदरूनी कार्य को देखने से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ ही दिनों व्यवहार न्यायालय बिरौल अपने नये भवन मे कार्य करने लगेगी। न्यायधीशों के साथ एसओ अभय मिश्रा, नजारत इंचार्ज पंकज कुमार मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: चंद्र गोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मिलेगी धन-समृद्धि

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अद्भुत लीलाओं में ग्रहों का गोचर और नक्षत्रों का...

Patna NEET Student Death: 11 दिन, 42 लोगों से पूछताछ… CBI के हाथ खाली, क्या खुलेगा स्पर्म का राज?

Patna NEET Student Death: पटना की सरजमीं पर एक छात्र की संदिग्ध मौत का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें