back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा के हायाघाट में BDO रागिनी साहू का एक्शन, अनार मुसहरी के बीस परिवारों को मिलेगा वासगीत पर्चा

spot_img
- Advertisement - Advertisement
हायाघाट, देशज टाइम्स। हायाघाट प्रखंड विकाश पदाधिकारी रागिनी साहू से समझौता वार्ता के बाद अनार कोठी में चल रहा भाकपा माले का आंदोलन समाप्त हो गया है। आज ही देशज टाइम्स ने यह खबर प्रकाशित किया था कि अगर माले समर्थकों की बातें नहीं मानी गई तो अठाइस को लहेरियासराय बहेड़ी पथ को जाम किया जाएगा। इसको गंभीरता से लेते हुए बीडीओ रागिनी साहू (Action of BDO Ragini Sahu) ने हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के अनार कोठी में भाकपा माले के चल रहे आंदोलन के बीच पहुंचीं और  राजस्व अधिकारी के साथ मांगों पर सम्मानजनक वार्ता करते हुए आंदोलन को समाप्त कराया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: चारा मशीन ने निगला 11वीं के छात्र का हाथ, डॉक्टरों को लेना पड़ा दिल दहलाने वाला फैसला
दोनों अधिकारियों ने माइक से आंदोलन में शामिल जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अनार मुशहरी के बसे हुए बीस परिवार को वासगीत पर्चा निर्गत किया जाएगा। इस दौरान 250 परिवार को मालिकाना जमीन पर बसाने के लिए जमीन मालिक से बातचीत की जाएगी तथा प्रत्येक परिवार को 60 हजार रुपए सरकार की ओर से दी जाएगी। मनरेगा के तहत मजदूरों को काम दिया जाएगा।दरभंगा के हायाघाट में BDO रागिनी साहू का एक्शन, अनार मुसहरी के बीस परिवारों को मिलेगा वासगीत पर्चाआंदोलन के समापन सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के संस्थापक नेता आरके सहनी ने कहा कि जमीन आवास रोजगार गरीबों का संवैधानिक अधिकार है जिसे देने में भाजपा जदयू की नीतीश सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। जनता की संगठित ताकत के आंदोलन से ही उसे प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bihar Board Matric Exam: तीसरे दिन भी नकल पर चली नकेल, SDO की चेतावनी से मचा हड़कंप, जानें कितने छात्र रहे अनुपस्थित

आंदोलन के नेता और हायाघाट प्रखंड प्रभारी जंगी यादव ने कहा कि यदि प्रखंड प्रशासन वार्ता समझौता के आलोक में एक सप्ताह के अंदर मांगों को पूरा करने के लिए पहल नहीं करती है तो पार्टी और घरविहीन जनता कोई भी निर्णय लेने केलिए स्वतंत्र और मजबूर होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अली मोहमद ने किया। कार्यक्रम को रामविलास मंडल,संतोष यादव, मोहमद लालू, मोहमद मिराज, राज कुमार मंडल, राजू सदा,जान मोहमद, मोहमद निशारूल, रेवती देवी, रेणु देवी, चंदर देवी, गौरी देवी,रामदयाल सदा, मिथिलेश सदा, दीपू सदा, अनिल पासवान, मोहमद जब्बार सहित अनेक लोगो ने संबोधित किया।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 06 फरवरी 2026 – जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और लक्ष्मी पूजा के उपाय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में दैनिक पंचांग का विशेष महत्व है, जो हमें...

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन आपकी जरूरत पूरी करेगा?

Smartphone Comparison: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन चुनना किसी चुनौती से कम नहीं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें