spot_img

Darbhanga के बाबा कुशेश्वर नाथ मंदिर के Development हेतु प्रशासनिक पहल तेज, शिव गंगा पोखर का सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर ख़ास ध्यान

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान पूर्वी | मिथिलांचल के प्रसिद्ध शिव नगरी कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर के विकास को लेकर जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। एसडीओ उमेश कुमार भारती के नेतृत्व में पीएचडी विभाग के अभियंताओं ने शिव गंगा पोखर के सौंदर्यीकरण के लिए स्थल निरीक्षण किया और इसके लिए आवश्यक कार्य योजना पर काम शुरू कर दिया।

- Advertisement -

स्वच्छ जल के लिए समरसेबल बोरिंग की योजना

एसडीओ श्री भारती ने शिव गंगा पोखर का जल स्वच्छ और शुद्ध रखने के लिए समय-समय पर गंदा पानी निकालकर उसमें स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दो समरसेबल बोरिंग गाड़ने का सुझाव दिया। पीएचडी विभाग के सहायक अभियंता कृति कांत मंडल ने इस योजना पर सहमति जताते हुए दो दिनों में बोरिंग लगाने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

साबुन और सर्फ का उपयोग करने पर प्रतिबंध

एसडीओ ने शिव गंगा पोखर में साबुन और सर्फ के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इन पदार्थों का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उससे जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस और न्याय कर्मियों को इन पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। एक महिला को साबुन का उपयोग करते हुए पकड़ने पर एसडीओ ने उसे फटकार लगाई और भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने की कड़ी चेतावनी दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा डूबा शोक में : न्याय अतिथि संघ के संस्थापक फूलोजी नहीं रहे, क्या थी उनकी पहचान?

धर्मशाला की सफाई और अतिक्रमण पर कार्रवाई

एसडीओ श्री भारती ने धर्मशाला का निरीक्षण किया और पुलिस बल और अधिकारियों को धर्मशाला के 32 कमरों में से कमरे खाली करने का आदेश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कमरा खाली नहीं किया गया तो संबंधित व्यक्ति से भाड़ा वसूल किया जाएगा। इसके अलावा, धर्मशाला के निचले तल के कचरे को साफ कर सब्जी, फल और मछली के व्यवसाय करने वालों को वहां दुकान शिफ्ट करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा से रहा है खास नाता | अब बिहार के इस IAS अफसर को मिली दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, MBBS से IPS-IAS तक का सफर! | डॉ. त्यागराजन एसएम - आप जैसा कोई नहीं

अवैध वाहन पार्किंग पर कार्रवाई

एसडीओ ने बाजार में सड़क पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ जुर्माना वसूलने का भी आदेश दिया।

कुशेश्वरनाथ मंदिर के विकास का प्रस्ताव

12 दिसंबर को दरभंगा प्रमंडल के सभा भवन में आयोजित बैठक में एसडीओ श्री भारती की अध्यक्षता में प्रमंडल आयुक्त मनीष कुमार और डीएम राजीव रौशन की उपस्थिति में कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर एवं अन्य स्थानों के चौमुखी विकास का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसके तहत प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दिसंबर में शादी है और घर में हो गई चोरी! जाले के बसंत गांव में दोगुनी परेशानी

मौके पर उपस्थित लोग

इस अवसर पर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रोहित कुमार, न्यास समिति के उपाध्यक्ष बाबू कांत झा सहित पीएचडी विभाग के कनिय अभियंता और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी रूपा : जमुई में बच्चे की मौत पर महिला की पीट-पीटकर हत्या|कहा – तुम डायन हो |झाड़ी में मिली अर्धनग्न...

Jamui Murder: जमुई में अंधविश्वास के चलते 45 वर्षीय रूपा मांझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक बच्चे की मौत के बाद उन्हें डायन बताया गया था। पुलिस को अर्धनग्न शव झाड़ी में मि #JamuiNews,#BiharCrime,#Superstition

Darbhanga LNMU मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षा का विस्तार! छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, अब इन विषयों में भी कर सकेंगे PG | पढ़िए –...

Bihar LNMU: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में अब छात्रों को 7 नए विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई का मौका मिलेगा। सिंडिकेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। #BiharLNMU,#DarbhangaUniversity,#EducationBihar

भागलपुर बियाडा घाट पर खूनी झड़प! 15 बोरी चावल के लिए यात्री को बेरहमी से पीटा, कुंडल तक छीना

Bhagalpur Biyada Ghat: भागलपुर के बियाडा घाट पर स्टीमर कर्मियों ने 15 बोरी चावल को लेकर एक यात्री कुणाल कुमार को बेरहमी से पीटा। इस घटना ने घाट पर यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल ख #BhagalpurNews,#BiyadaGhat,#PassengerSafety

बड़ी खबर! जनगणना 2027 के नियमों में बदलाव, अब ये लोग भी गिनेंगे आबादी | शिक्षक – बैंककर्मी समेत 12 तरह के लोग शामिल

Bihar Census: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार समेत पूरे देश के लिए जनगणना (संशोधन) नियम- 2026 अधिसूचित किए हैं। अब सरकारी, निजी स्कूल के कर्मचारी, बैंक क्लर्क और सार्वजनिक उपक #BiharCensus,#Census2027,#HomeMinistry