spot_img

Darbhanga District Bar Association भवन में अधिवक्ताओं ने चार विभूतियों की गाईं गाथा, किया गुणगान, चढ़ाए पुष्प, हुए श्रद्धावत

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में बुधवार को वकीलों ने देश के चार महान विभूतियों के तैल चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। अधिवक्ता रमणजी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वकीलों ने चार महान विभूतियों की गाथा गाईं उनका गुणगान करते उन्हें याद किया। पुष्प चढ़ाए। श्रद्धासुमन अर्पित किए।

- Advertisement -

Darbhanga District Bar Association | मेजर जनरल शहनवाज खान, क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, डॉ. होमी जहांगीर भाभा की पुण्यतिथि मनाईं

आजाद हिन्द फौज के मेजर जनरल शहनवाज खान, प्रखर क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास तथा स्वतंत्रता सेनानी गुदरी के लाल की संज्ञा से विभूषित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती तथा भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक महान भौतिक वैज्ञानिक पद्मविभूषित डॉ. होमी जहांगीर भाभा की पुण्यतिथि पर स्मरण किया।

- Advertisement -

Darbhanga District Bar Association | अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा…

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि भारत का पहला परमाणु रियेक्टर विकसित करने का श्रेय डॉ. होमी जहांगीर भाभा को है।उन्हें आर्किटेक्ट ऑफ इंडियन एटॉमिक एनर्जी प्रोग्राम भी कहा जाता है।परमाणु शक्ति आयोग के प्रथम अध्यक्ष के रुप में इन्होंने अपने निर्देशन में तीन प्रमुख रियेक्टर,यथा अप्सरा,सायरस,और जरलीना की स्थापना की थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Division में पुलिसिंग की बढ़ेगी कैपेसिटी ! दरभंगा- मधुबनी- समस्तीपुर में 5 नए पुलिस अनुमंडल| पुलिसिंग होगी तेज - जानिए कौन होंगे नए अनुमंडल में!

Darbhanga District Bar Association | राजनीतिक शुचिता के लिए हमेशा याद किए जाएंगें कर्पूरी

इन्हीं के समय में तारापुर में प्रथम परमाणु बिजली केंद्र की स्थापना हुईं। स्व. भाभा को परमाणु ऊर्जा का जनक भी कहा जाता है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री तथा गुदरी का लाल से सुविख्यात स्व. कर्पूरी जी को राजनीतिक सूचिता के लिए हमेशा याद किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News सरकारी स्कूल निर्माण में 11 हजार वोल्ट तार ने ली मजदूर की जान! गर्भवती पत्नी, 2 साल की बेटी का क्या होगा?

Darbhanga District Bar Association | पुलिन बिहारी दास देश की आजादी में जलाईं क्रांति की मशाल

वे छात्र जीवन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन से जूड़े रहे तथा देश के स्वाधीनता आन्दोलन में जेल भी गये। वे 1952 से लगातार मृत्यूपर्यन्त बिहार विधान सभा के सदस्य रहे और प्रांत की सेवा की। पुलिन बिहारी दास ने देश की आजादी के लिए क्रांतिकारी संगठन ढाका अनुशीलन समिति का गठन किया।

Darbhanga District Bar Association | शाहनवाज खान आजादी के लिए संघर्षशील एक “लाल किला ट्रायल”

देश की आजादी के लिए कतिपय बार जेल गये। इनके पिता नबा कुमार दास वकील और चाचा द्वय मजिस्ट्रेट थे। आजाद हिंद फौज के मेजर जनरल शाहनवाज खान ने देश के आजादी के लिए संघर्षशील रहे। इनके साथ अन्य क्रांतिकारियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा का ट्रायल “लाल किला ट्रायल” नाम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों का बिजली बिल क्यों आया इतना ज्यादा? NBPDCL ने बताई असली वजह!

Darbhanga District Bar Association | इन अधिवक्ताओं की मौजूदगी में चारों विभूतियों के गाए गए गुणगान, सुनी सबने गाथा, महान विभूतियों के तैल चित्रों पर दी नमनांजलि

मौके पर अधिवक्ता उज्जवल गोस्वामी, संजीव कुमार कुंवर, अमरनाथ झा, मनोज कुमार झा,अनीता आनंद, कुमारी किरण, कुमार उत्तम, हीरानंद मिश्र, मनोज कुमार, मानष कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश सिन्हा, सनोज कुमार, डॉ. राजीव चंद्र झा, संजय कुमार, श्याम कुमार झा, ब्रजेश कुमार चौधरी, प्रदीप शांडिल्य, दिनबंधु झा,अधिवक्ता लिपिक विनय कुमार झा समेत दर्जनों वकीलों ने महान विभूतियों के तैल चित्रों पर पुष्प निवेदित कर अपने अमर विभूतियों का स्मरण किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion