back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

आखिर Darbhanga के Biraul के SDPO Manish Chandra Chowdhary ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मुखिया से क्यों कहा, आप लोग दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल थाना परिसर में शनिवार को रेप फोर्स के अधिकारी के साथ जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता, शांति समिति के लोगों के साथ बैठक आयोजित (After all, why did SDPO Manish Chandra Chowdhary of Darbhanga’s Biraul say, you people are trying to save the culprits…) की गई।

- Advertisement -

इसमें एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी,रेप फोर्स के एसिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार,पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा,अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

बैठक में एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने शांति समिति के सदस्यों एवं सुपौल पंचायत के मुखिया से कहा कि बिरौल में आर ए फोर्स का आना इस बात का संकेत है कि यह क्षेत्र काफी संवेदनशील हो चुका है। मेरी ओर से तीस घंटे का समय आप लोगों को दिया गया था लेकिन किसी ने दोषियों का नाम नहीं बताया। इसका मतलब है कि आप दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने खासतौर पर उन लोगों से कहा कि जो घटना के बाद दर्ज किये गए एफआईआर मे नाम आने के बाद पटना से फोन कराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज मे कुछ लोग वैसे भी है जो आग मे घी डालने का काम करने के बाद प्रशासन के बीच में आकर अपने को इनोसेंट साबित कर रहे हैं। वैसे लोगों को चिन्हित किया गया है।
एसडीपीओ ने कहा कि समाज में अशांति फैलाने वाले गंदे लोगों को सजा मिलनी चाहिए। इस काम मे आप सभी का सहयोग रहना जरूरी है।इस दौरान मो.अब्दुल हयात, डॉ.इफतिखार,मो.शमद,रामविलास भारती,रामबाबू माहथा, चौधरी सहनी, विनोद सहनी ने अपनी बातों को पदाधिकारी के समक्ष रखा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Benipur Murder Case में आया कोर्ट का बड़ा फैसला, जमीन के टुकड़े के लिए हुई थी हत्या, 6 लोग दोषी करार
रेप फोर्स के असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार ने कहा कि रेप फोर्स सीआरपी का एक अंग है। मैं राम,रहीम देखने नहीं आता बल्कि समाज मे दंगा भड़काने वाले वैसे उपद्रवियों के विरुद्ध शख्त कार्रवाई करता हूं। हमारी फोर्स हमेशा तैयार रहती है और जिला प्रशासन के आदेश पर घटना स्थल पर पहुंच कर मोर्चा संभालते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Sanjay Saraogi की माताजी का मंगल को द्वादशा कर्म, CM Nitish समेत जुटेंगे बिहार के दिग्गज, जानिए क्या हैं तैयारियां

उन्होंने असामाजिक तत्वों की पहचान करने मे सहयोग करने की अपील जनप्रतिनिधि और शांति समिति के लोगों से की। बैठक के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में रेप फोर्स ने संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाल कर शांति का संदेह दिया गया। वहीं उपद्रवियों को चेतावनी दी गई।

जानकारी के अनुसार ईद पर्व से पूर्व सुपौल पंचायत के पुराना थाना चौक पर बच्चों के आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी की घटना हुई थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: गृह प्रवेश की रात काल बनी रफ्तार, सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup: वेस्टइंडीज का तूफान, जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड तोड़ 254 रन!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांचक अपडेट के लिए! जहां एक...

क्या शाहरुख खान से भी आगे निकल गए ये सितारे? जानें भारत के Most Popular Indian Actor की नई रैंकिंग

Most Popular Indian Actor: फिल्मी दुनिया में सितारों की चमक हमेशा बहस का विषय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें