back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 18, 2026
spot_img

दरभंगा के हनुमाननगर में युवती की हत्या कर लाश को बागमती नदी में फेंका, शव मिलने से सनसनी, मर्डर और अप्राकृतिक मौत में उलझी पुलिस

spot_img
- Advertisement -

नुमाननगर। प्रखंड के मोरो थाना क्षेत्र स्थित रतनपुरा गांव में शनिवार की दोपहर बागमती नदी के पानी में उपलती युवती के शव को देखकर सनसनी फैल गई। युवती की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है। हालांकि, पूरा मामला अभी संदिग्ध है। हत्या की आशंका के बीच युवती के परिजनों ने नदी में डूबने से मौत की बात कही है। मगर, पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट मिलने के बाद। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: घनश्यामपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की हालत गंभीर, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

17 वर्षीय युवती की शिनाख्त मोरो पंचायत के वार्ड तीन निवासी फलक नाज के रूप में की गई है। जो ट्रक चालक मो. उस्मान की पुत्री है।

- Advertisement -

घटना की सूचना पर मोरो थाना की पुलिस ने नदी से युवती के शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इफ्तार के बाद से युवती घर से लापता थी। स्वजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों ने रतनपुरा गांव के बीच नदी किनारे युवती के शव को उपलाते देखा। घटना की सूचना थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  PM e-Bus Scheme: दरभंगा को मिली पीएम ई-बस योजना की सौगात, दौड़ेंगी 50 नई इलेक्ट्रिक बसें

मृतका के चेहरे व आंख पर लगे खून के निशान से यह प्रतीत हो रहा है कि मारपीट के कारण मौत के बाद शव को नदी में फेंक दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस अनुसंधान के बाद ही पता चलेगा की स्वभाविक मौत है या किसी ने हत्या की है।

मृतका के पिता उस्मान ने पुलिस को नदी में स्नान करने के दौरान डूब जाने की शिकायत के साथ आवेदन दिया है। वैसे इस वारदात के बाद आसपास के गांवों में तरह-तरह की चर्चा है।

अंचलाधिकारी कैलाश चौधरी ने बताया
कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी। इधर मृतका बस्तवाड़ा निवासी सैयद कुतुब की नतनी है। राजद नेता अमजद इकबाल ने मामले की जांच पड़ताल सही से करने की मांग की है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

धुरंधर: ‘रिवेंज’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, क्या है रणवीर सिंह की करियर बेस्ट फिल्म का पूरा सच!

धुरंधर: 'रिवेंज' ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, क्या है रणवीर सिंह की करियर बेस्ट...

Free Fire MAX Redeem Codes: फ्री फायर मैक्स के कोड्स से अब पाएं एक्सक्लूसिव आइटम्स

Free Fire MAX Redeem Codes: गेमिंग की दुनिया में रोमांच और उत्साह का संगम...

IPL नाम के इस्तेमाल पर संकट टला: केरल हाई कोर्ट ने याचिका खारिज की

IPL: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर! मैदान के बाहर की हलचल अब...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने मचाया तहलका, पेड प्रीव्यू में उमड़ी सितारों की भीड़!

Ranveer Singh News: बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें