spot_img

दरभंगा के हनुमाननगर में युवती की हत्या कर लाश को बागमती नदी में फेंका, शव मिलने से सनसनी, मर्डर और अप्राकृतिक मौत में उलझी पुलिस

spot_img
- Advertisement -

हनुमाननगर। प्रखंड के मोरो थाना क्षेत्र स्थित रतनपुरा गांव में शनिवार की दोपहर बागमती नदी के पानी में उपलती युवती के शव को देखकर सनसनी फैल गई। युवती की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया है। हालांकि, पूरा मामला अभी संदिग्ध है। हत्या की आशंका के बीच युवती के परिजनों ने नदी में डूबने से मौत की बात कही है। मगर, पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट मिलने के बाद। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

17 वर्षीय युवती की शिनाख्त मोरो पंचायत के वार्ड तीन निवासी फलक नाज के रूप में की गई है। जो ट्रक चालक मो. उस्मान की पुत्री है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा के मखाना खेत में जेसीबी से खोदा गया था गड्ढा ! गहरे पानी में डूबने से मजदूर की मौत

घटना की सूचना पर मोरो थाना की पुलिस ने नदी से युवती के शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इफ्तार के बाद से युवती घर से लापता थी। स्वजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों ने रतनपुरा गांव के बीच नदी किनारे युवती के शव को उपलाते देखा। घटना की सूचना थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bike Theft सैकड़ों बाइक चोरी कर नेपाल में बेचते थे! दरभंगा पुलिस ने दबोचे अंतर-जिला गैंग के 2 और शातिर

मृतका के चेहरे व आंख पर लगे खून के निशान से यह प्रतीत हो रहा है कि मारपीट के कारण मौत के बाद शव को नदी में फेंक दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस अनुसंधान के बाद ही पता चलेगा की स्वभाविक मौत है या किसी ने हत्या की है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में दहलाने वाली वारदात: कॉलेज से लौटी और ट्रक के आगे कूद गई युवती, फिर जो हुआ...

मृतका के पिता उस्मान ने पुलिस को नदी में स्नान करने के दौरान डूब जाने की शिकायत के साथ आवेदन दिया है। वैसे इस वारदात के बाद आसपास के गांवों में तरह-तरह की चर्चा है।

अंचलाधिकारी कैलाश चौधरी ने बताया
कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी। इधर मृतका बस्तवाड़ा निवासी सैयद कुतुब की नतनी है। राजद नेता अमजद इकबाल ने मामले की जांच पड़ताल सही से करने की मांग की है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion