

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स वरीय संवाददाता। अग्निपथ के अग्निवीरों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी ने कुशेश्वरस्थान विधानसभा में सत्याग्रह करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाला।
जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान विधानसभा अंतर्गत कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड परिसर में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुखिया की अध्यक्षता में अग्निपथ योजना के विरोध में एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया।
इस सत्याग्रह में मौजूद पूर्व मंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस भाजपा सरकार इस देश के नौजवानों को धोखा देने के लिए अग्निपथ योजना लाया है। मोदी जी ने वर्ष 2014 में सत्ता में आने से पहले दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन आज उसका ठीक उल्टा हो रहा है।
लाखो नौजवान बेरोजगार हो गए हैं। इसके बावजूद देश के युवाओं ने दुबारा मोदी जी को इस उम्मीद में लाया कि मोदी जी की बुद्धि खुले। उसके बाद भी उनकी बुद्धि नहीं खुली और एक योजना लाया अग्निपथ जो इस देश में कहीं से भी व्यवहारिक नहीं है।
इस चार वर्ष की नौकरी के बाद देश कर युवा भाजपा के कार्यालय में दरबानों की नौकरी करेंगे क्या। नौजवानों के साथ जो धोखा कर रही है। भाजपा सरकार इसके लिए कांग्रेस पूरे प्रदेश में एक साथ नौजवानों के समर्थन में सत्याग्रह कर रही है।
वहीं, मौजूद कांग्रेस के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष राम भजन यादव बताते हैं कि अग्निपथ योजना देश के सुरक्षा के साथ एक समझौता हो रहा है। सेना भर्ती में जो समय ट्रेनिंग में दिया जाता था वह समय अग्निपथ योजना में कम कर दी गई है। अगर पूर्ण रूप से युवाओं को ट्रेनिंग नही मिलेगी तो कहीं ना कहीं सुरक्षा में चूक हो सकती है।
रोजगार के अभाव में जो देश के युवा इधर-उधर भटक रहे है वह युवा कड़ी मेहनत करके सेना भर्ती की तैयारी करते है वैसे युवा अगर चार वर्ष में रिटायर करते है फिर वह युवा अपनी जिंदगी कहां गुजरेंगे। इस योजना को लाकर सेना का अपमान किया जा रहा है। सेना के शौर्य और पराक्रम की बात जो किया जाता है। निश्चित रूप से उसके स्वाभिमान पर धक्का पहुंचेगा। भाजपा के नेता जो कहते है कि हम सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी देंगे। यह बात देश के सेना के लिए कहना कहीं से उचित नहीं है।
मौके पर राम नारायण यादव, शंकर चौधरी, सचिदानंद, देवनारायण साह, मोहन यादव, वासुकी नाथ झा, कमला कांत मिश्र, अरुण यादव, महादेव मुखिया, सुरेश राम, मो. रफीक, अभिषेक भारती सहित दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।


