back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 28, 2026
spot_img

Darbhaga News : कमतौल अहल्या गौतम महोत्सव में जॉली मुखर्जी ने झुमाया, नीलोफर शबनम ने ‘इक राधा इक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा…दर्शकों को मनोरंजन और कॉमेडी का तड़का

spot_img
- Advertisement -

अहल्या गौतम महोत्सव: कला और संस्कृति का संगम, मिथिला की धरती पर सुरों की महफिल ऐसी सजी कि सर्द रातें भी गर्मजोशी से भर उठीं।

- Advertisement -

अहल्या गौतम महोत्सव: समापन सत्र में सांस्कृतिक धूम

कमतौल के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल अहल्यास्थान में कला, संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 14वें राजकीय अहल्या गौतम महोत्सव का भव्य समापन हुआ। महोत्सव के मंच पर लगातार तीन दिनों तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। समापन सत्र के तीसरे दिन देर रात करीब साढ़े आठ बजे बॉलीवुड गायक जॉली मुखर्जी ने अपनी जादुई आवाज से सुरों की महफिल सजाई। टीम में शामिल गायिका नीलोफर शबनम ने ‘इक राधा इक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा’ जैसे लोकप्रिय भजन की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी अगली प्रस्तुति ‘दमादम मस्त कलंदर’ ने सर्द रात में भी श्रोताओं को गर्माहट का एहसास कराया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

Darbhaga News : कमतौल अहल्या गौतम महोत्सव में जॉली मुखर्जी ने झुमाया, नीलोफर शबनम ने 'इक राधा इक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा...दर्शकों को मनोरंजन और कॉमेडी का तड़का

- Advertisement -

इसके बाद बॉलीवुड गायक जॉली मुखर्जी की मखमली आवाज का जादू श्रोताओं को देर रात तक गुदगुदाता रहा। उन्होंने साथी फिल्म के सुपरहिट नगमे ‘आज हम तुम वो सनम मिलके ये वादा करें’ से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की, तो दर्शक अपनी सीटों से खड़े होकर उन्हें सुनने लगे। ‘रंग भरे बादल से, दो नैनों के काजल से…’ गाने पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले में LPG Cylinder के लिए हाहाकार, बुकिंग के 15 दिन बाद भी खाली हाथ लौट रहे लोग, जानें पूरा मामला

Darbhaga News : कमतौल अहल्या गौतम महोत्सव में जॉली मुखर्जी ने झुमाया, नीलोफर शबनम ने 'इक राधा इक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा...दर्शकों को मनोरंजन और कॉमेडी का तड़का

मनोरंजन और कॉमेडी का तड़का

उन्होंने ‘गोरिया रे..गोरिया रे मेरा दिल चुरा के ले जा…’, ‘तिनक धिन तिन…’, ‘ये शहर है अमन का…’ जैसे सदाबहार गीतों से देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। अपनी अनूठी शैली में कॉमेडी का तड़का लगाकर उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ‘गोरिया रे गोरिया तू दिल चुरा के ले जा’, ‘चांदनी ओ मेरी चांदनी’ जैसे गीतों की मनमोहक प्रस्तुति पर श्रोता भावविभोर होकर डूबते-उतराते रहे। इस महोत्सव ने एक बार फिर मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

Darbhaga News : कमतौल अहल्या गौतम महोत्सव में जॉली मुखर्जी ने झुमाया, नीलोफर शबनम ने 'इक राधा इक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा...दर्शकों को मनोरंजन और कॉमेडी का तड़का

Darbhaga News : कमतौल अहल्या गौतम महोत्सव में जॉली मुखर्जी ने झुमाया, नीलोफर शबनम ने 'इक राधा इक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा...दर्शकों को मनोरंजन और कॉमेडी का तड़कादेशज टाइम्स फोटो : जॉली मुखर्जी और पत्रकारों को सम्मानित करते अधिकारी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL 2026 के महासंग्राम का आगाज: RCB और SRH के बीच आज भिड़ंत, जानें मौसम और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड!

IPL 2026: इंतजार की घड़ियाँ खत्म हुईं! क्रिकेट का महाकुंभ, इंडियन प्रीमियर लीग 2026,...

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद अस्पताल में भर्ती, एक्टर ने दिया मुश्किल घड़ी में पूरा साथ!

Hritik Roshan News: बॉलीवुड के सबसे डैशिंग एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा...

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: यूपी में फार्मासिस्ट के 560 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि करीब!

UPSSSC Pharmacist Recruitment: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट के 560...

रिकॉर्ड निचले स्तर पर Indian Rupee: जानें अर्थव्यवस्था पर क्या होगा असर?

Indian Rupee: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें