spot_img

Darbhanga News: अलीनगर के पकड़ी चौक के दुकान में लगी भीषण आग, 10 लाख का सामान जलकर खाक, दुकानदार सदमे में

spot_img
- Advertisement -

अलीनगर न्यूज़: दुकान में आग: जीवन की जमापूंजी पल भर में खाक हो गई, एक चिंगारी ने सपनों के आशियाने को राख बना दिया।

- Advertisement -

अलीनगर: पकड़ी चौक पर भीषण दुकान में आग से लाखों का सामान जलकर खाक, दुकानदार सदमे में

पकड़ी चौक दुकान में आग: कैसे हुआ यह भयानक हादसा?

दुकान में आग: अलीनगर प्रखंड के पकड़ी चौक पर स्थित बीणा वस्त्रालय और रेडीमेड कपड़े की दुकान में शुक्रवार देर रात लगी भीषण आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। इस अग्निकांड में दुकान के अंदर रखे कपड़े, फर्नीचर और मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

- Advertisement -

दुकान मालिक संजीत कुमार यादव ने बताया कि अन्य दिनों की तरह शुक्रवार शाम को वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रात करीब 3:15 बजे बगल के दुकानदार ने उन्हें घटना की जानकारी दी। जब वह मौके पर पहुंचे, तब तक पुलिस प्रशासन के लोग भी आ चुके थे और उन्हीं की सूचना पर अग्निशमन सेवा की गाड़ियां भी पहुंच गई थीं। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि दुकान का शटर लाल हो चुका था। किसी को भी पास जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा का ज्ञान मंदिर बना 'गोदाम'! लाइब्रेरी में किताबों की जगह रखी जाती हैं EVM | अब नायक ने रख दी बड़ी डिमांड

जेसीबी की मदद से दुकान का शटर हटाया गया, जिसके बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। बाद में मलबे में सुलग रही आग को बुझाया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानें सुरक्षित रहीं। संजीत कई वर्षों से मिल्की गांव निवासी पूर्व सरपंच बलराम झा के इस भवन में अपनी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। इस घटना से वह बुरी तरह टूट गए हैं और उन्हें अपनी हुई क्षति के साथ-साथ अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बेनीपुर में बड़ा हादसा: सड़क पर गिरी महिला गंभीर! बहेड़ा पुलिस ने वारंटी और 7 नशेड़ियों को दबोचा

अधिकारियों ने किया मौके का मुआयना, दुकानदार को सांत्वना

पूर्व सरपंच बलराम झा ने बताया कि इस अग्निकांड की सूचना उन्हें चौराहे पर तैनात चौकीदार ने मोबाइल पर दी। उन्होंने तुरंत अपने दोनों बेटों को घटनास्थल पर भेजा और फिर खुद भी पहुंचे। तब तक वहां काफी लोग जमा हो चुके थे, लेकिन आग का रूप इतना भयावह था कि शटर भी आग की तरह तप रहा था और कोई भी नजदीक पहुंचने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। तब तक अग्निशमन सेवा की पहले छोटी गाड़ी और फिर बाद में बड़ी गाड़ी भी आ गई। आग बुझाने के लिए जेसीबी भी मंगवानी पड़ी। अग्निशमन कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए आग पर काबू पाया, किंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दुकान का पूरा स्टॉक, अलमारियां और काउंटर सब कुछ जलकर राख हो चुका था, हालांकि अगल-बगल की दुकानें सुरक्षित बच गईं। सीओ कुमार शिवम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और दुकानदार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के रेस्टोरेंट से ड्यूटी कर लौट रहे नंदन को मौत ने घेरा! एनएच-527 बी पर वाहन ने कुचला, मौत |लदारी गांव में सन्नाटा

Darbhanga Road Accident: 22 वर्षीय नंदन कुमार झा उर्फ बालाजी की दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे #DarbhangaNews,#BiharRoadAccident,#Kewati

मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग! प्रेम प्रसंग के चलते मां-बहन ने ही बेटी को मार डाला, शव छुपाने के लिए किया ये खौफनाक काम

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय युवती पलक कुमारी की मां और बहन ने ही हत्या कर दी. शव को बगीचे में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया और ऊपर से आम का पौध #MuzaffarpurCrime,#HonorKilling,#BiharPolice

बड़ी खबर Darbhanga Junction! दरभंगा जंक्शन का बदल जाएगा चेहरा, जानिए – जब पहुंचे महाप्रबंधक डिंपी गर्ग – क्या देखा क्या कहा

Darbhanga Junction: दरभंगा जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी ला #DarbhangaJunction,#AmritBharatStation,#BiharRailNews

बिहार के चमड़ा उद्योग में आया बड़ा बदलाव! सरकार ने FDDI पटना से मिलाया हाथ, जानें आपको क्या फायदा?

Bihar Leather Industry: मुजफ्फरपुर में मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क के उद्घाटन के साथ ही बिहार सरकार और FDDI पटना के बीच महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए। इससे राज्य के चमड़ा #BiharLeatherIndustry,#SkillDevelopment,#MuzaffarpurNews