

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। प्रखंड पंचायत समिति की बैठक प्रमुख रुकसाना परवीन की अध्यक्षता में शुरू होने के साथ ही सहायक अभियंता बिजली विभाग और सीओ बैठक से अनुपस्थित रहने से आक्रोशित सदस्यों ने बैठक बहिष्कार की घोषणा कर दी।
बीपीआरओ प्रभाकर कुमार झा ने सीओ के उपस्थित नहीं होने का कारण बताया उसके बाद सदस्यों को समझा बुझाकर सदन की कार्यवाही फिर से शुरू की गई। जिसमें बीपीडीपी के तहत वित्तीय वर्ष वार्षिक कार्य योजना, सहसराम पंचायत में संचालित प्राथमिक विद्यालय ब्रवोत्तर को अपग्रेड करने की मांग की गई।
सदस्यों की ओर से सदन में लाये गए प्रस्तावों में मुखिया की ओर से ग्राम सभा का आयोजन पंचायत में डुगडुगी बजवा कर या सभी सदस्यों के सुचना के आधार पर होनी चाहिए, जिसमें पीआरएस, पंचायत सेवक, पंचायत स्तर के सभी सरकारी कर्मी के साथ पंचायत समिति को सूचित करना अनिवार्य हो।
प्रखंड कार्यालय में सफाई कर्मी की नियुक्ति की जाय,प्रखंड भवन मे जितने सीसीटीवी केमरा है उन सभी को अविलंब चालू किया जाय करने सहित अन्य कार्य योजना प्रस्ताव लाया गया। इसके साथ ही बैठक की सूचना देने के बाद भी अनुपस्थित रहने वाले प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
मौके पर उपप्रमुख अर्पणा कुमारी,लक्ष्मी देवी,कुमारी आरती,रौशन कुमार सिंह,बबलू सदा,श्रवण ठाकुर,मिथिलेश कुमार सहित कई सदस्यों के अलावा बीईओ, पीओ, सीडीपीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे।
- Advertisement -


