spot_img

Darbhanga News| आ गया संस्कृत विश्वविद्यालय का पंचांग, कब-कब हैं मांगलिक तिथियां, वज्रपात के साथ वर्षा, भूकंप के योग

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga News| आ गया संस्कृत विश्वविद्यालय का पंचांग, कब-कब हैं मांगलिक तिथियां, वज्रपात के साथ वर्षा, भूकंप के योग। जहां, विश्वविद्यालय पंचांग का विमोचन हो गया है। सूर्य सिद्धांत व मकरन्द गणित पर आधारित यह पंचाग 22 जुलाई से होगा आमजनों के लिए उपयोगी। जहां, विमोचन कार्यक्रम में याद किये गए पूर्व वीसी डॉ. रामकरण शर्मा। पढ़िए पूरी खबर, कर लीजिए डायरी में नोट। जहां….

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Darbhanga News| दरभंगा कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से प्रकाशित सर्वमान्य विश्वविद्यालय पंचांग

दरभंगा कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से प्रकाशित सर्वमान्य विश्वविद्यालय पंचांग के 47वे अंक का कुलपति कार्यालय कक्ष में आज शनिवार को विमोचन किया गया। कुलपति प्रो0 लक्ष्मी निवास पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित सादे समारोह में विमोचित वर्ष 2024-25 का पंचांग अगले 22 जुलाई से 10 जुलाई 2025 तक आमजनों के लिए उपयोगी रहेगा।

- Advertisement -

Darbhanga News| वर्ष 2023-24 के लिए उपलब्ध पंचांग 21 जुलाई 2024 तक ही मान्य

वर्ष 2023-24 के लिए उपलब्ध पंचांग 21 जुलाई 2024 तक ही मान्य है। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि विक्रम संवत 2081-82 तथा शक साल 1946-47 के लिए विमोचित पंचांग में धर्मशास्त्र के सभी निर्णयों को शामिल किया गया है। वहीं इस अवसर पर कुलपति प्रो. पांडेय ने कहा कि विश्वस्तर के इस विश्वविद्यालय पंचांग में कई विशेषताएं हैं। सभी धार्मिक व सामाजिक कार्य आसानी से अब सम्पादित होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी संस्कारों में यह पंचांग सहायक होगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में नाबालिग के अपहरणकर्ता को बड़ा झटका! कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत, अब क्या होगा?

Darbhanga News| व्याकरण विभाग अध्यक्ष सह प्रकाशन प्रभारी डॉ. दयानाथ झा ने बताया

व्याकरण विभाग अध्यक्ष सह प्रकाशन प्रभारी डॉ. दयानाथ झा ने संचालन करते हुए नए पंचांग की विशेषताओं को बताया। वहीं, ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष सह पंचांग के निदेशक डॉ कुणाल कुमार झा ने पूर्व कुलपति व विश्वविद्यालय पंचांग के प्रणेता पूर्व कुलपति डॉ रामकरण शर्मा को याद करते हुए कहा कि उन्हीं की प्रेरणा से 1978 से विश्वविद्यालय पंचांग का अनवरत प्रकाशन संस्कृत विश्वविद्यालय से हो रहा है।

Darbhanga News| मुख्य संरक्षक पूर्व कुलपति प्रख्यात ज्योतिर्विद डॉ. रामचंद्र झा समेत सभी गणितज्ञों व सहायकों को साधुवाद

सभी वक्ताओं ने पंचांग के मुख्य संरक्षक पूर्व कुलपति प्रख्यात ज्योतिर्विद डॉ. रामचंद्र झा समेत सभी गणितज्ञों व सहायकों को साधुवाद दिया। बता दें कि इस वर्ष श्रावण माह के कृष्णपक्ष प्रतिपदा से अगले वर्ष के आषाढ़ शुक्ल पक्ष के गुरु पूर्णिमा तक के लिए उपयोगी पंचांग के अनुसार अबकी बार न तो कोई मलेमास का योग है और न ही किसी तरह के ग्रहण का कोई योग। वर्षा पांच व धन्य 11 बताया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दीपावली-छठ पर जानलेवा हो सकती है एक गलती! अग्निशमन विभाग ने बताया- कैसे सुरक्षित रहेगा अलीनगर!

Darbhanga News| वज्रपात के साथ वर्षा व भूकंप के योग

बकौल पंचांग निदेशक पीआरओ ने बताया कि इस बार सूर्य राजा एवं बुध मंत्री की भूमिका में रहेंगे। इस कारण बज्रपात, सामान्य से अधिक वर्षा के साथ ज्वरादि रोग का प्रबल योग है। सर्प दंश की घटना बढ़ सकती है। चोरी व तस्करी में भी इजाफा संभव है। शासक -प्रशासक कुशलता व शिष्टाचार से रहेंगे। वहीं इस वर्ष शादी ब्याह, उपनयन, मुंडन, गृह आरम्भ, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों की तिथि चालू वर्ष से अधिक है। इसलिए शहनाई पहले से ज्यादा बजेगी।

Darbhanga News| आज के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से

आज के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलसचिव डॉ. दीनानाथ साह, उपकुलसचिव डॉ. सुनील कुमार झा, डॉ. रेणुका सिंहा, डॉ. पवन कुमार झा, डॉ. दिलीप कुमार झा, डॉ. विनय मिश्र, डॉ. घनश्याम मिश्र, डॉ. शभु शरण तिवारी, विभूति नाथ झा,अमरनाथ शर्मा, प्रकाशन विभाग के डॉ अनिल कुमार झा, सुशील कुमार झा उर्फ बौआ जी, कुंदन भारद्वाज, अभिषेक कुमार उपस्थित थे।

Darbhanga News| महत्वपूर्ण मांगलिक तिथियां,’विवाह शुभ मुहूर्त’

अंग्रेजी माह नवंबर 2024 में 18, 22, 25 और 27 तथा दिसंबर में 1, 2, 5, 6 और 11 तथा वर्ष 2025 के जनवरी माह में 16, 19, 20, 23, 24, 29, 30 फरवरी में 2, 3, 6, 7, 16, 19, 20, 21, 24, 26 मार्च में 2, 3, 6, 7 अप्रैल में 16, 18, 20, 21, 23, 25, 30 मई में 1, 7, 8, 9, 11, 18, 19, 22, 23, 25, 28,जून में 1, 2, 4 और 6

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News कुशेश्वरस्थान में मां के सामने से डेढ़ साल का बच्चा अगवा! ग्रामीणों ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर छुड़ाया

Darbhanga News| महत्वपूर्ण मांगलिक तिथियां,मुंडन की तिथि

नवंबर 2024 में 18, 20,दिसंबर- 5, 6, 11 ,जनवरी 2025 में 31,फरवरी 3, 7, 10, 17मार्च- 6, 10 अप्रैल- 17, 30, मई-8,9,28, जून – 5, 6, 26, 27,जुलाई-2, 4

Darbhanga News| महत्वपूर्ण मांगलिक तिथियां,गृहारंभ की तिथि

जुलाई- 22, 24, अगस्त 15, अक्टूबर – 21, नवंबर – 14, 18, 20, दिसंबर – 7, 11, 12, फरवरी 2025 – 8, 15, मार्च – 10, अप्रैल – 16, मई-3, 8, 10, जून – 5, 6, 7

Darbhanga News| महत्वपूर्ण मांगलिक तिथियां,गृहप्रवेश की तिथि

अगस्त 2024-10, 14, 15, नवंबर 7, 8, 11, 13, 14, दिसंबर 7, 11, 12, फरवरी – 3, 6, 7, 8, 10, मार्च – 6, 8, 10, मई – 3, 7, 8, 9, 10, जून- 4, 5, 6, 7

Darbhanga News| महत्वपूर्ण मांगलिक तिथियां,द्विरागमन की तिथि

माह नवंबर – 18, 20, दिसंबर 5, 6, 8, 11, 12, फरवरी 2025-16, 17, मार्च- 2, 3, 5, 6, 7, 9, 10 अप्रैल – 18, मई 1, 4, 7, 8, 9, 11, 12

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

किशनगंज में हाहाकार: मिट्टी के ढेर में दबकर तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Kishanganj News: किशनगंज में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। दिघलबैंक प्रखंड में घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गईं एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियां अचानक मिट्टी के टीले म#KishanganjNews,#BiharTragedy,#SoilCollapse

बड़ी खबर Bihar e-Cabinet ! बिहार में अब कैबिनेट के फैसले AI से होंगे, सम्राट चौधरी सरकार का मास्टरप्लान तैयार

Bihar e-Cabinet: बिहार में अब सरकारी कामकाज और भी तेज और पारदर्शी होने वाला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में राज्य सरकार ने ई-कैबिनेट व्यवस्था लागू करने की दिशा में ते#BiharECabinet,#SamratChoudhary,#DigitalBihar

Darbhanga Accident दरभंगा में चीख-पुकार! कुशेश्वरस्थान-फुलतोड़ा मार्ग पर ई-रिक्शा पलटा, 5 लोग जिंदगी-मौत से जूझ रहे

Darbhanga Accident: दरभंगा में शनिवार को एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता द#DarbhangaAccident,#BiharRoadSafety,#ERickshawAccident

सुपौल अस्पताल में गूंजी मौत की धमकी! 50-60 लोगों ने डॉक्टरों को घेरा, जमकर की तोड़फोड़

Supaul Hospital Violence: सुपौल सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 50-60 अज्ञात लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी और अस्पताल में तोड़फ#SupaulHospitalViolence,#BiharNews,#DoctorAttacked