back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

दरभंगा इग्नू में नामांकन 12 अगस्त तक संभव, साथ में कुछ छूट भी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से जुलाई सत्र में सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन एवं ओडीएल मोड में नामांकन एवं पुनः पंजीकरण की तिथि 12 अगस्त 2022 तक विस्तारित कर दी गई है।

- Advertisement -

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शंभु शरण सिंह ने कहा कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पुनः पंजीकरण एवं नामांकन फॉर्म जमा करने की तिथि बढ़ा दी गई है। छात्र-छात्राएं इग्नू की वेबसाइट पर जाकर सभी कार्यक्रमों में से अपने पसंदीदा कार्यक्रम का चयन कर ऑनलाइन नामांकन करवा सकते हैं।

- Advertisement -

छात्र-छात्राएं छह माह के सर्टिफिकेट, 1 वर्षीय डिप्लोमा, 3 वर्षीय स्नातक एवं 2 वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन नामांकन ले सकते हैं। साथ ही साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों को बी ए जी, बी काम जी, बीएससीजी के अतिरिक्त डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र आदि कुल 84 कार्यक्रमों में नामांकन में कार्यक्रम शुल्क में छूट दिया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Holi DJ Ban, घनश्यामपुर में होली पर डीजे बजाया तो सीधा FIR, SHO आलोक ने दी सख्त चेतावनी, कहा- 'मालिक भी नपेंगे'

इनमें बहुत से ऐसे कार्यक्रम भी है जिनके करने से छात्रों को रोजगार एवं स्वरोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। इग्नू के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के ऐसे छात्र जिन्होंने अभी तक अपने द्वितीय अथवा तृतीय वर्ष में पुनः पंजीकरण नहीं कराया है वे भी इस अवसर का लाभ ले सकते हैं।

ऐसे छात्र छात्राएं जो अभी तक किसी कारणवश नामांकन नहीं कराए हैं। वे इस बढ़ी हुई तिथि का लाभ अवश्य उठाएं। अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें एवं अपने मित्रों, पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों से भी यह जानकारी साझा करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मध्य पूर्व के तनाव से भारत पर दोहरी मार: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और रुपये की गिरावट का भयानक असर

Crude Oil Prices: मध्य पूर्व में सुलगती युद्ध की आग भारत की अर्थव्यवस्था के...

दमदार Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आया iQOO 15R, बिक्री शुरू!

iQOO 15R: आज से भारत में अपनी बिक्री का आगाज कर चुका है, जो...

Allu Sirish की शादी से पहले धमाकेदार प्री-वेडिंग पार्टी, राम चरण ने लूटी महफ़िल

Allu Sirish News: Allu Sirish: टॉलीवुड के चहेते स्टार अल्लू अर्जुन के भाई और साउथ...

Chandra Grahan 2026: फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का आध्यात्मिक महत्व और सूतक काल

Chandra Grahan 2026: आज 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा का पावन दिन है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें