spot_img

Darbhanga कमतौल के अवर निबंधक Ambuj Kumar Kunal, पहली ज्वाइनिंग के बाद पहला तबादला…आंखें भर आईं, दूर तुझसे मैं रहकर बता क्या करूं

6 जुलाई 2019 से 6 जुलाई 2023....स्मृतियों में शेष रहेगा यादगार पल

spot_img
- Advertisement -
कमतौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। अवर निबंधन कार्यालय कमतौल से पश्चिम चंपारण जिला के बगहा अवर निबंधन कार्यालय में तबादला पाए अवर निबंधक अंबूज कुमार कुणाल को समारोह पूर्वक भाव भीनी विदाई दी गई।

विदाई समारोह में कार्यालय कर्मियों सहित स्टांप वेंडर, कातिब और विभागीय अधिकारियों का स्नेह देख, तबादला पाए अवर निबंधक श्री कुणाल की आंखें छलक आईं। रूंधे गले से कहा कि मेरे लिए कमतौल अवर निबंधन कार्यालय यादगार रहेगा।

- Advertisement -

यहां के लोगों का अपार प्यार मिला है। मेरी पहली पोस्टिंग बीते 6 जुलाई 2019 में कमतौल में हुई थी। पूरे चार साल सफलतम कार्य संपादित कर 6 जुलाई 2023 को तबादला के जरिए बगहा जा रहा हूं। जो कि ताजन्म यादगार बना रहेगा।

- Advertisement -

मौके पर दरभंगा जिला अवर निबंधक निगम प्रकाश ज्वाला ने कहा कि मेरे अठारह साल के कार्यकाल में आज पहली दफा देख रहा हूं कि बगहा तबादला पाए अवर निबंधक श्री कुणाल ने स्थानीय लोगों के साथ साथ कार्यालय कर्मियों, स्टांप वेंडर एवम कातिबों के दिल में जा बसे हैं। यह उनके उचित व्यवहार और नियमित कार्यों का परिणाम है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिरौल में उषा पब्लिक स्कूल की व्यवस्थाओं ने जीता भाजपा जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह का दिल, जानिए

मौके पर मौजूद, बहेड़ा अवर निबंधक सोहैल अख्तर, बिरौल अवर निबंधक भास्कर ज्योति ने भी अवर निबंधक श्री कुणाल के व्यवहार एवम किए कार्यों की सराहना की। समारोह की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कातिब राम नरेश ठाकुर ने तबादला पाए अवर निबंधक श्री कुणाल को कुशल प्रशासक एवं मृदुभाषी अधिकारी बताया।

समारोह में धन्यवाद ज्ञापन वरीय स्टांप वेंडर श्याम सुंदर मिश्र ने दिया। मौके पर कार्यालय लिपिक अजीत कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश कुमार व सुशील कुमार सहित स्टांप वेंडर राहुल कुमार, अंजनी ठाकुर, कातिब सुनील कुमार ठाकुर, शत्रुघ्न ठाकुर, सूर्य नारायण साह,पशुपति नाथ मिश्र, अबूल खैर आदि मौजूद थे। सब के सब विदाई के अवसर पर गमगीन दिखे।

जानकारी के अनुसार, कमतौल अवर निबंधक पद पर अररिया जिला अंतर्गत जोकीहाट अवर निबंधन कार्यालय के अवर निबंधक अमित रंजन का तबादला कमतौल अवर निबंधक पद पर हुआ है।

कतिपय कारणों से इनके योगदान देने में हो रही देर को देख जिला अवर निबंधक श्री ज्वाला ने तबादला पाए अवर निबंधक श्री कुणाल से प्रभार बहेड़ा अवर निबंधक श्री अख्तर को तत्काल दिलवाया है। नए अवर निबंधक श्री रंजन के योगदान देने तक कमतौल अवर निबंधक पद पर अतिरिक्त प्रभार में बहेड़ा अवर निबंधक देखेंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: दरभंगा एयरपोर्ट बनेगा पूर्वी भारत का एविएशन हब, सांसद ठाकुर ने रखे बड़े प्रस्ताव
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च: जानिये क्या हैं खास फीचर्स

Infinix Note 60 Pro: Infinix Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स का सनराइजर्स हैदराबाद पर दबदबा, देखें मैच का पूरा लेखा-जोखा

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर साबित किया कि वे इस...

Bajaj Pulsar NS400Z: 350cc इंजन वाली नई पल्सर देगी ₹2 लाख के बजट में ज़बरदस्त परफॉरमेंस

Bajaj Pulsar NS400Z: नई Bajaj Pulsar NS400Z 350cc इंजन के साथ भारत में लॉन्च...

कुलदीप यादव का जादू, लखनऊ पर दिल्ली की शानदार जीत का सूत्रधार!

Kuldeep Yadav: दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत...