


दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। तारडीह के प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अमित कुमार (Amit Kumar is no more) का असामयिक निधन 21 जून को हो गया। इनके असामयिक निधन से समाहरणालय के सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी मर्माहत हैं।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में अपराह्न 4:00 बजे दरभंगा, समाहरणालय परिसर में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने 02 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
- Advertisement -
श्रद्धांजलि सभा में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी स्थापना शाखा टोनी कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी आपदा सत्यम सहाय सहित अनेक पदाधिकारी, समाहरणालय एवं तारडीह प्रखण्ड के कर्मचारियों ने भाग लिया।
- Advertisement -




You must be logged in to post a comment.