back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

….और जब Darbhanga के Kothram में मंच से मुस्कुराते हुए CM Nitish Kumar ने मंत्री Sanjay Kumar Jha से कहा-क्या Sir आप से भी मैं आग्रह कर रहा हूं…,

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल अनुमंडल के कोठराम में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में जब बाढ़ की समस्या उत्पन्न होती थी मैं हवाई सर्वेक्षण कर उस भयावह स्थिति को देखा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

कहा कि अपने पड़ोसी देश नेपाल से आने वाले बाढ़ का पानी से इतनी बड़ी आबादी को कैसे सुरक्षित रखा जाय इसको लेकर मैं देर रात तक विभागीय अधिकारी के साथ बैठक करता था।

- Advertisement -

वर्ष 2019 में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद यह तय किया कि कमला बलान के बायें और दायें तटबंध को मजबूत किया जाय।

उन्होंने कहा कि इस तटबंध के उंचाई, सुदृढ़ीकरण,पक्की करण करने के लिए विभाग को कैविनेट से स्वीकृति प्रदान की गई। प्रथम फेज का कार्य लगभग संपन्न होने पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने विभाग के मंत्री जी से कहा कि दूसरे फेज का कार्य भी जल्द शुरू कर दीजिए, जिससे इतनी घनी आबादी को बाढ़ की समस्या से सुरक्षित रखा जा सके। मुख्यमंत्री ने  जलसंसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख से तटबंध की चौड़ाई पर विशेष ध्यान रखने को कहा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: 'यमराज' बनकर आए Biraul में 9 बदमाश, गर्दन पर पिस्टल सटाकर Yamaha R15 बाइक लूटी, इलाके में दहशत
उन्होंने अभियंता प्रमुख से कहा कि मैं आग्रह करता हूं कि दूसरे फेज का कार्य में तेजी रखें और उसे जल्द संपन्न कीजिए। फिर मुस्कुराते हुए उन्होंने मंत्री संजय कुमार झा से कहा क्या सर आप से भी मैं आग्रह कर रहा हूं, आपके अभियंता निर्माण कार्य को समय रहते संपन्न करायेंगे तो। मंत्री जी ने कार्य जल्द संपन्न कराने का आश्वासन मुख्यमंत्री को दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तटबंध मे हो रहे निर्माण कार्य निरीक्षण मैं हवाई सर्वेक्षण के माध्यम से करता रहूंगा। संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसी का नाम लिए बगैर उपस्थित लोगों से कहा कि कुछ लोग समाज को बांटना चाहते हैं उन पर ध्यान रखते हुए समाज में भाईचारा बनाए रखें।
साथ ही लोगों के तरफ इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने डीएम राजीव रौशन से कहा कि इन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या को सुने और निष्पादन करें। डीएम के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैं 4 से 44 डिग्री में भी घुमता रहता हूं। आप सभी को कठिनाई ना हो इसके लिए डीएम साहब को विशेष व्यवस्था करने को कहा था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : जब Sunday को भी दिखा DM Kaushal Kumar का एक्शन मोड! हर कार्यालय में बनेगा "वर्क एरिया" और मॉडल हॉल", पढ़िए... फाइलों से लेकर छत तक की पड़ताल
इससे पूर्व अपने संबोधन में समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बिरौल के विकास कार्यों की चर्चा कीद्ध वहीं मंत्री ललित यादव ने नीतीश कुमार को महागठबंधन के कुशल नेता कहा जबकि संजय झा ने मुख्यमंत्री को राज्य का सुयोग्य नेतृत्वकर्ता और क्षेत्र के विकास के प्रति हमेशा चिंतन करने वाला व्यक्ति कहा। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए लगभग पांच हजार की भीड़ सभा स्थल पर मौजूद थे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sai Pallavi News: कोच्चि एयरपोर्ट पर साई पल्लवी को फैंस ने घेरा, ‘मालार मिस’ के लिए बेकाबू हुई भीड़

Sai Pallavi News: साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार साई पल्लवी हाल ही में केरल...

Automatic Car: भारत में ऑटोमैटिक कारों का बढ़ता क्रेज, जानें कौन सा गियरबॉक्स आपके लिए है बेस्ट

Automatic Car: भारतीय सड़कों पर ऑटोमैटिक कारों की बढ़ती लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें