

प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर बुधवार को प्रखण्ड के फकदोलिया गांव में एडीएम राजेश झा राजा, एसडीएम संजीव कुमार कापर, डीसीएलआर यूनुस अंसारी एवं सीओ अखिलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों की देख रेख में नापी का कार्य प्रारंभ किया गया।
- Advertisement -
इसमें खेसरा संख्या 2019 मे 8 एकड़ 45 डिसमिल, खेसरा संख्या 2012 में 1 एकड़ 52 डिसमिल तथा खेसरा संख्या 2009 मे 2 एकड़ 20 डिसमिल जमीन शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फकदौलिया के प्रवीण कुमार सिंह ने उच्च न्यायालय में केस किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि मेरे जमीन पर जबरन कब्जा कर झोपड़ीनुमा घर बना लिया गया है। इसके आलोक में न्यायालय के आदेश के बाद अतिक्रमण मुक्त कराया गया था।
वहीं, आवेदक श्री सिंह ने बताया कि पटना उच्च न्यायालय ने तीन खेसरा से अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया था लेकिन जिला एवं अंचल प्रशासन ने मात्र एक ही खेसरा से अतिक्रमण हटाया है। दो खेसरा का अतिक्रमण नही हटाया गया। इसी आलोक में नापी किया जा रहा है।
- Advertisement -




