spot_img

मैथिली में उद्घोषणा, Darbhanga Airport पर डॉक्टर—एम्बुलेंस, अब कहिए…क्या बात, क्या बात, क्या बात

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा | सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा एयरपोर्ट पर स्थाई डॉक्टर की नियुक्ति और एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए। इसके साथ ही, एयरपोर्ट निदेशक से पूर्ण हो चुके कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन करवाने की बात कही।

- Advertisement -

उन्होंने दिल्ली मोड़ से एयरपोर्ट गेट तक सीसीटीवी कैमरे लगाने और एयरपोर्ट पर सुरक्षा को मजबूत करने का निर्देश दिया। मैथिली में उद्घोषणा और कार्गो सेवा जल्द शुरू करने की मांग की।

- Advertisement -

विभिन्न विभागों की कार्य समीक्षा

डीडीसी चित्रगुप्त कुमार ने पिछली बैठक की कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सांसद ने मिथिला संस्कृति शोध संस्थान से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत रिपोर्ट देने का आदेश दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में खूनी खेल: चाय गिरने पर चला चाकू, दो जख्मी, हमलावर मिट्ठू गिरफ्तार!

मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत पर अमृत सरोवर योजना के तहत सभी 75 सरोवरों की जांच का निर्देश दिया।


विधायकों के सुझाव और प्रस्ताव

  1. बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने स्कूलों में बेंच-डेस्क आपूर्ति की प्रक्रिया की समीक्षा करने को कहा।
  2. हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने जलनिकासी कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की।
  3. नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि वार्ड 23 में क्षतिग्रस्त कार्यों को पुन: करवाने और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में खौफनाक मंजर! तालाब में तैरती मिली लाश, पत्नी ने बताई गुमशुदगी की दर्दनाक कहानी

शहर के विकास पर जोर

  1. कमला और जीवछ नदियों की उड़ाही का कार्य जल संसाधन विभाग को प्राथमिकता से करने को कहा गया।
  2. प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी लगाने और हराही, गंगासागर, दिग्घी तालाबों के सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया।
  3. लहेरियासराय टावर पर लाइट और घड़ी लगाने का प्रस्ताव रखा।
  4. प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को जल्द राशि देने की बात कही।
  5. मिर्जापुर में गौशाला की जमीन चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में खूनी झड़प: दो गुटों में भीषण मारपीट, मंगलसूत्र-चेन और लाखों रुपये लूटे, कमतौल में तनाव!

बिजली और सड़कों की स्थिति सुधारने का निर्देश

  1. दरभंगा शहर में बिजली के जर्जर पोल और तारों को दुरुस्त करने के लिए कहा।
  2. लो वोल्टेज की समस्या का जल्द समाधान और किरतपुर प्रखंड में नए पावर सब-स्टेशन का प्रस्ताव भेजने को कहा गया।
  3. कृषि फीडर आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य और आयुष्मान योजना पर फोकस

सांसद ने आयुष्मान कार्ड से संबंधित शिकायतों को दूर करने के लिए एक शिकायत कोषांग बनाने का आदेश दिया। साथ ही, रोगी कल्याण समिति की सूची तैयार करने को कहा।


निष्कर्ष

दिशा की बैठक में सांसद ने विकास कार्यों की प्रगति और शहर की समस्याओं पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Education Scam 98 लाख का घोटाला! भागलपुर के शिक्षा विभाग में हड़कंप, अब ऐसे रुकेगा शिक्षकों का फर्जी वेतन! |निगरानी की FIR –...

Bihar Education Scam: भागलपुर में 98 लाख रुपये के फर्जी शिक्षक वेतन भुगतान घोटाले से हड़कंप है। निगरानी विभाग ने जांच शुरू कर दी है, वहीं शिक्षा विभाग अब सभी शिक्षकों का डिजिटल मास्ट #BhagalpurScam,#BiharEducation,#DigitalMasterData

राघोपुर में 13 बच्चों की मौत| मातम के बीच बवाल: बच्चों के दशकर्म में लाठी-डंडे चले, JDU नेता का सिर फटा! | प्रशांत किशोर...

Bihar Raghopur: वैशाली के राघोपुर में 13 बच्चों की मौत के बाद दशकर्म कार्यक्रम में हिंसक झड़प हो गई. जदयू प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हुए. तनाव के बाद प्रशांत किशोर #BiharRaghopur,#JDULeaderInjured,#TejashwiYadav

PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान: बिहार में सियासी बवाल, BJP-JDU-HAM ने किया तीखा पलटवार!

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर बिहार में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भाजपा, जदयू और हम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी #BiharPolitics,#MallikarjunKharge,#PMModi

खुशखबरी Darbhanga Airport| SpiceJet Flight! दरभंगा से मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 45 दिन बाद शुरू हुई ये खास सेवा

Darbhanga SpiceJet Flight: दरभंगा-मुंबई हवाई मार्ग पर डेढ़ महीने से बंद पड़ी स्पाइसजेट की सीधी उड़ान सेवा बहाल हो गई है। दीपावली और छठ महापर्व से ठीक पहले मिली इस राहत से हजारों यात्रियों #DarbhangaNews,#SpiceJetFlight,#BiharTravel